Manike Mage Hithe: श्रीलंका का वो गाना जिस पर अब बॉलीवुड सेलेब्स भी बना रहे हैं वीडियो

ऐसे ही एक गाने की देश में धूम मची है. जिसका नाम है माणिके मगे हिते (Manike Mage Hithe). इन दिनों ये हर तरफ छाया हुआ है. यहां तक बॉलीवुड सितारें भी इसकी पॉपुलारिटी से बच नहीं पाए हैं.

परिणीति चोपड़ा (Image Credit: Instagram/YouTube)

सोशल मीडिया के इस दौर में आज कब कौन सी चीज वायरल हो जाए कहा नहीं जा सकता है. तो वहीं संगीत एक ऐसा माध्यम है जिसके लिए हमेशा से सरहदे, बोली और भाषा कभी मायने नहीं रहें हैं. ये सीधा लोगों के दिल को छूता है और अपना बना लेता है. सोशल मीडिया ने संगीत की इस गति को और भी तेजी दे दी है. यही कारण है कि आए दिन नए नए गाने वायरल होते दिखाई दे जाते हैं. लेकिन कई बार ऐसे गीत भी वायरल हो जाते हैं जिसकी बोली भाषा भी ना समझ में आए. ऐसे ही एक गाने की देश में धूम मची है. जिसका नाम है माणिके मगे हिते (Manike Mage Hithe). इन दिनों ये हर तरफ छाया हुआ है. यहां तक बॉलीवुड सितारें भी इसकी पॉपुलारिटी से बच नहीं पाए हैं. परिणीति चोपड़ा ने भी हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो इस गाने पर थिरकते दिखाई दे रही हैं.

बात करें इस गाने की तो ये सिंहली भाषा में है. जिसे योहानी नाम की सिंगर ने अपने साथ सिंगर और कम्पोजर सतीशन के साथ मिलकर बनाया है. इस गाने को 22 मई को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था. जिसके बाद से इसकी धूम पूरी दुनिया में देखने को मिल रही है.

देखिए परिणीति चोपड़ा का ये पोस्ट

म्यूजिक कंपोजर यशराज मुखते ने भी वीडियो पोस्ट किया है.

इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 7 करोड़ बार देखा जा चुका है. हालांकि ज्यादातर लोगों को ये गाना समझ नहीं आ रहा है. लेकिन इसका म्यूजिक और सिंगर की आवाज सभी को बेहद पसंद आ रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Match Scorecard: दुबई में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने 131 रनों का लक्ष्य रखा, फातिमा सना ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL 2027 से पहले भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल आया सामने, जानिए अफगानिस्तान से ऑस्ट्रेलिया तक कब और कहां खेलेगा भारत

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Live Score Update: दुबई में श्रीलंका महिला और पाकिस्तान महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SL W vs PAK W 2nd Semi Final Match Live Toss And Scorecard: दुबई में श्रीलंका महिला की कप्तान चमारी अथापथु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड