बॉलीवुड

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म 'सन राइज' की हुई स्पेशल स्क्रीनिंग

नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म 'सन राइज' की अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में स्पेशल स्क्रीनिंग की गई. स्क्रीनिंग शुक्रवार को सिरी फोर्ट में आयोजित की गई थी. इसकी सह-मेजबानी न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त, डीन ऑफ डिप्लोमैटिक कॉर्प्स और यूएन वुमन ने की.

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म 'सन राइज' की हुई स्पेशल स्क्रीनिंग
नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म 'सन राइज' (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म 'सन राइज' (Son Rise) की अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में स्पेशल स्क्रीनिंग की गई. स्क्रीनिंग शुक्रवार को सिरी फोर्ट में आयोजित की गई थी. इसकी सह-मेजबानी न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त, डीन ऑफ डिप्लोमैटिक कॉर्प्स और यूएन वुमन ने की.

विभा बक्शी द्वारा निर्देशित 'सन राइज' में लैंगिक समानता को बनाए रखने के लिए पुरुष भागीदारी के महत्व को बताया गया है. फिल्म की तारीफ करते हुए भारत में न्यूजीलैंड उच्चायुक्त जोआना केंपकर्स ने कहा, "एक लैंगिक-समान दुनिया हम सभी से शुरू होती है, जब हम एक छत के नीचे सभी लिंगों का सम्मान करने के साथ उन्हें स्वीकार करते हैं और उसका जश्न मनाते हैं."

यह भी पढ़ें : 13 अक्टूबर आज का इतिहास: फिल्म जगत सबसे चहेते कलाकार किशोर कुमार ने आज के दिन दुनिया से कहा था अलविदा, जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं

उन्होंने आगे कहा, "हमें 'सन राइज' की स्क्रीनिंग करने पर गर्व है. यह एक ऐसी फिल्म है जो समाज में एक सकारात्मक व सांस्कृतिक बदलाव लाती है. हम 'सन राइज' जैसी फिल्म देने के लिए विभा बख्शी के शुक्रगुजार हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2019 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).