बॉलीवुड

SP Balasubramanyam Passes Away: 40 हजार से अधिक गाने गा चुके मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम की ये हिंदी गाने हैं सदाबहार

तमिल से लेकर हिंदी भाषा तक में एक बढ़कर एक गाने गा चुके एसपी बालासुब्रमण्यम आज भले ही हमारे बीच ना हो, लेकिन उनके गुनगुनाए नगमे हमेशा हमारे बीच रहेंगे.

SP Balasubramanyam Passes Away: 40 हजार से अधिक गाने गा चुके मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम की ये हिंदी गाने हैं सदाबहार
सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम (Image Credit: Instagram)

इंडियन सिनेमा (Indian Cinema) की मधुर आवाज के मालिक एसपी बालासुब्रमण्यम (SP Balasubramanyam) ने आज चेन्नई (Chennai) के MGM अस्पताल में अंतिम सांसे ली. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री ग़मगीन है. कल अस्पताल ने स्टेटमेंट जारी करके बताया था कि सिंगर की तबीयत बेहद ही क्रिटिकल बनी हुई है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है. जिसके बाद आज उनके निधन की खबर की सामने आई. ऐसे में तमाम लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजली दे रहें हैं. तमिल से लेकर हिंदी भाषा तक में एक बढ़कर एक गाने गा चुके एसपी बालासुब्रमण्यम आज भले ही हमारे बीच ना हो, लेकिन उनके गुनगुनाए नगमे हमेशा हमारे बीच रहेंगे. एसपी बालासुब्रमण्यम ने बॉलीवुड में सलमान खान के लिए एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं.

अपने मधुर आवाज और नगमों से हमेशा से लोगों को सुकून देते रहे एसपी बालासुब्रमण्यम को उनके गाने से बेहतर कोई दूसरी विदाई नहीं हो सकती. आइए जानते है उनके 5 बेहतरीन गाने.

मेरे रंग में रंगने वाली- मैंने प्यार किया

साथिया तूने क्या किया- लव 

तेरे मेरे बीच में- एक दूजे के लिए 

सच मेरे यार है- सागर 

तुमसे मिलने की तमन्ना है - साजन

फिल्म इंडस्ट्री को दिए अपने इन बेहतरीन नगमों के चलते एसपी बालासुब्रमण्यम को पद्माश्री और पद्म भूषण जैसे सम्मान से नवाजा जा चुका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2020 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).