मजदूरों के मसीहा बने सोनू सूद अब रोजगार देकर करेंगे लोगों की मदद, ट्विटर पर की घोषणा 

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लॉकडाउन में मजदूरों के मसीहा बनकर उभरे हैं. मुंबई में फंसे कई सारे मजदूरों को सोनू ने बस और ट्रेन से उनके घर पहुंचाया. इतना ही नहीं, उन्होंने कई लोगों को फ्लाइट से भी उनके घर तक पहुंचाया.

सोनू सूद (Photo Credits: Twitter)

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) लॉकडाउन में मजदूरों के मसीहा बनकर उभरे हैं. मुंबई में फंसे कई सारे मजदूरों को सोनू ने बस और ट्रेन से उनके घर पहुंचाया. इतना ही नहीं, उन्होंने कई लोगों को फ्लाइट से भी उनके घर तक पहुंचाया. सोनू के इस नेक काम की काफी सराहना की जा रही है कि और लोग उन्हें मसीहा तक कह रहे हैं. आज सोनू सूद ने ट्विटर पर घोषणा करते हुए कहा कि अब वो लोगों को रोजगार (Employment) देकर भी उनकी मदद करेंगे

सोनू ने ट्विटर पर फोटो पोस्ट किया है जिसमें लिखा था, "अब है रोजगार की बारी." इस पोस्ट को पढ़ने के बाद लोग भी खुश हैं और उनके इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं.

ट्विटर पर लोगों ने सोनू सूद को एक सच्चा देशभक्त बताते हुए कहा कि अब उनसे ही उन्हें काफी उम्मीदें हैं और इसी के साथ लोग उनके लिए भारत रत्न पुरस्कार की भी मांग करने लगे.

ये भी पढ़ें: सोनू सूद ने एक बार फिर दिखाई दरियादिली, मुंबई पुलिस को 25 हजार फेस शील्ड किया डोनेट

गौरतलब है कि इन दिनों सोनू सूद विदेशों में फंसे छात्रों को भी भारत वापस लाने के काम में जुटे हुए हैं. उनके इस सामाजिक कार्य की प्रशंसा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी कर चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\