कोरोना के बढ़ते मामलों को देख Sonu Sood भी खुद को कर रहे हैं मजबूर महसूस, कहा- हालात बेहद गंभीर
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने भी सभी से कोरोना (Coronavirus) के नियमों का पालन करने की अपील की है. पिछले साल लोगों की मदद कर हजारों लोगो के मसीहा बन बैठे सोनू सूद लगातार जरूरतमंदो की मदद करने में जुटे हुए हैं.
देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हर दिन हजारों की संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं. राज्य सरकारें लगातार सुरक्षा के कदम उठा रही हैं. लेकिन संक्रमण पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है. ऐसे में अब बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने भी सभी से कोरोना (Coronavirus) के नियमों का पालन करने की अपील की है. पिछले साल लोगों की मदद कर हजारों लोगो के मसीहा बन बैठे सोनू सूद लगातार जरूरतमंदो की मदद करने में जुटे हुए हैं. लेकिन इस बार की स्थिति देख वो भी परेशान हैं.
सोनू सूद ने ट्वीट करके लिखा कि आज सुबह से मैंने फोन नहीं रखा है. हजारों फोन आ चुके हैं पूरे देश से. लोगों को अस्पताल, बेड, दवाईयां और इंजेक्शन की जरूरत है. अब भी कई लोगों की मदद नहीं कर पाया हूं. हालात काफी गंभीर है. खुद को काफी मजबूर महसूस कर रहा हूं. कृपया घर पर रहे. मास्क पहने और इन्फेक्शन से बचे.
आपको बता दे कि सोनू सूद पिछले साल से जरूरतमंद लोगों की मदद करते आ रहे हैं. उनके इस रूप को देख हर कोई हैरान है. यही कारण है कि वो आज लाखों लोगों के मसीहा बन चुके हैं. यही कारण है कि आज जब एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी आई है तो सोनू सूद लोगो की मदद करने में जुट गए हैं.