अस्पताल में बेड न मिल पाने से परेशान महिला ने अपने ससुर के लिए सोनू सूद से मांगी मदद, एक्टर के जवाब ने जीता सभी का दिल
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपने तमाम चाहनेवालों के दिल पर राज करते हैं. लॉकडाउन के दौरान सोनू द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों की प्रशंसा देशभर में की जा रही है. सोनू अब भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंच रहे हैं तथा उनकी तरह-तरह से उनकी मदद कर रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) अपने तमाम चाहनेवालों के दिलों पर राज करते हैं. लॉकडाउन के दौरान सोनू द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों की प्रशंसा देशभर में की जा रही है. सोनू अब भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंच रहे हैं तथा उनकी तरह-तरह से उनकी मदद कर रहे हैं. सोनू से हाल ही में एक महिला ने अपने बीमार ससुर के लिए मदद की गुहार लगाईं थी जिसके बाद एक्टर ने इस बात को सुनिश्चित किया कि उन्हें फौरन सहायता पहुंचाई जाए.
महिला ने सोनू सूद को ट्वीट करते हुए लिखा, "मेरे ससुर को एम्स, पटना में आईसीयू बेड की जरुरत है ताकि उन्हें प्लाज्मा थेरेपी दी जा सके. लेकिन हमें दाखिला नहीं मिल पा रहा. क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं. हमारे पास प्लाज्मा डोनर है और एम्स पटना में केवल प्लाज्मा डोनर की जरूरत है."
Not to worry... today he will get the admission. https://t.co/BUp6c2iENs
— sonu sood (@SonuSood) August 2, 2020
इसके जवाब में सोनू ने लिखा, "चिंता मत करिए...आज उन्हें दाखिला मिल जाएगा." सोनू के इस जवाब को पढ़ने के बाद लोग उनकी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं तथा उनके काम को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं.
सोनू आज 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के एपिसोड में नजर आएंगे जहां वो कॉमेडियन के साथ मिलकर दर्शकों को एंटरटेन भी करेंगे. हाल ही में इस शो का एक प्रोमो भी देखने को मिला था जिसमें सोनू काफी भावुक भी नजर आए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2020 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

