सोनू निगम नेपाल के अस्पताल में हुए एडमिट, जानें वजह

फेमस सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) हाल ही में नेपाल (Nepal) के पोखरा में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे. वहां पर उन्हें अचानक से पीठ में तेज दर्द उठा. इसके बाद सोनू को काठमांडू के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया ग

सोनू निगम (Photo Credits: Instagram)

फेमस सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) हाल ही में नेपाल (Nepal) के पोखरा में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे. वहां पर उन्हें अचानक से पीठ में तेज दर्द उठा. इसके बाद सोनू को काठमांडू के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया. खबरों की माने तो सोनू इस वक्त अस्पताल के वीआईपी लाउंज में हैं. सोनू का एमआरआई कराया गया है और अभी रिपोर्ट्स आनी बाकी है. डेक्कन क्रॉनिकल की एक खबर के अनुसार अस्पताल के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की डेप्यूटी जनरल मैनेजर आरपी मैनाली ने इस बात को कन्फर्म किया है.

आरपी मैनाली ने कहा है कि, "एक्यूट बैक पेन के कारण सोनू को वीआईपी लाउंज में भर्ती किया गया. एमआरआई की रिपोर्ट्स आने के बाद ही इस बात का पता लगेगा कि उनका इलाज किस तरह होगा."

यह भी पढ़ें:-  सेल्फी लेने पर सोनू निगम ने मरोड़ा फैन का हाथ, देखें पूरा Video

आपको बता दें कि सोनू निगम को हाल ही में भी मुंबई के नानावटी अस्‍पताल के आईसीयू में भर्ती होना पड़ा था. उन्हें एक बहुत भयंकर एलर्जी हो गई थी. एलर्जी इतनी ज्यादा थी कि सोनू को अस्पताल जाना पड़ा था. 2 दिन तक हॉस्पिटल में रहने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया था. सोनू ने सोशल मीडिया पर बताया था कि सी फ़ूड खाने की वजह से उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था. उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की थी. तस्वीरों में देखा जा सकता था कि एलर्जी की वजह से उनकी आंख सूज गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया, सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई लाज; यहां देखें ENG बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\