सेल्फी लेने पर सोनू निगम ने मरोड़ा फैन का हाथ, देखें पूरा Video
सोनू निगम बहुत बेहतरीन सिंगर हैं. दुनिया भर में उनके सिंगिंग के करोड़ों दीवाने हैं. सोनू जहां भी जाते हैं उनके फैंस का तांता लग जाता है. कोई उनसे ऑटोग्राफ की मांग करता है तो कोई सेल्फी की...
सोनू निगम (Sonu Nigam) एक बेहतरीन सिंगर हैं. दुनिया भर में उनके सिंगिंग के करोड़ों दीवाने हैं. सोनू जहां भी जाते हैं उनके फैंस का तांता लग जाता है. कोई उनसे ऑटोग्राफ की मांग करता है तो कोई सेल्फी की. सोनू एक इवेंट पर गए थे वहां ऐसा ही एक मामला आया है जब उनके एक फैन ने उनके साथ एक सेल्फी लेने की कोशिश की और सोनू ने उस फैन का हाथ मरोड़ दिया. जी हां हम सच कह रहे हैं लेकिन आप इस बात को सीरियस मत लीजियेगा क्योंकि सोनू ने अपने फैन का हाथ तो मरोड़ा लेकिन मजाक में. सभी जानते हैं कि सोनू बेहतरीन सिंगिंग के अलावा कॉमेडी भी करते हैं. उनका सेन्स ऑफ ह्यूमर काफी कमाल का है. फैन ने जब सोनू की सेल्फी लेने के लिए अपना हाथ उनके कंधे पर रखा तो उन्होंने फैन का हाथ पकड़ कर मरोड़ दिया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है. आइए आपको दिखाते हैं Video,
यह भी पढ़ें: सोनू निगम का विवादित बयान, 'काश! पाकिस्तान में पैदा हुआ होता.'
View this post on Instagram
Hahaha love this!! 🤙🤙 Sonu Nigam is defo on point with this selfie!! Scenes from an art event earlier this week ❤️❤️ FOLLOW 👉 @voompla INQUIRIES 👉 @ppbakshi . #voompla #bollywood #sonunigam #bollywoodstyle #bollywoodfashion #mumbaidiaries #delhidiaries #funtyms #selfietym #fullmasti #indianactress #bollywoodactress #bollywoodactresses
आपको बता दें सोनू निगम हमेशा अपने विवादित बयानों के कारण मीडिया में छाए रहते हैं. हाल ही में उन्होंने बयान दिया था कि भारतीय सिंगर्स को गाना गाने के लिए म्यूजिक कंपनियों को पैसे देने पड़ते है तभी उन्हें गाने की परमिशन मिलती है. उन्होंने अपने बयान में ये भी कहा था कि भारत की अपेक्षा पाकिस्तान में सिंगर्स की कंडीशन अच्छी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2019 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

