बॉलीवुड

बॉलीवुड सिंगर Sonu Nigam और उनके परिवार को हुआ COVID-19, Video शेयर कर डी जानकारी 

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने बताया कि वो, उनकी पत्नी मधुरिमा और उनका बेटा कोरोना से संक्रमित पाया गया है.

बॉलीवुड सिंगर Sonu Nigam और उनके परिवार को हुआ COVID-19, Video शेयर कर डी जानकारी 
सोनू निगम (Photo Credits: Instagram)

Sonu Nigam Tests Positive for COVID-19: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने बताया कि वो, उनकी पत्नी मधुरिमा और उनका बेटा कोरोना से संक्रमित पाया गया है. वीडियो में सोनू ने कहा कि वो एक शो के शूट के लिए भुवनेश्वर जाने वाले थे लेकिन अब वो ये नहीं कर पाएंगे क्योंकि वो कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.

सोनू निगम ने वीडियो को कैप्शन दिया, "कोविड पॉजिटिव पाया गया हूं. हैप्पी न्यू ईयर 2022."वीडियो में वो कह रहे हैं, "मैं दुबई में हूं. मैं सुपर सिंगर सीजन 3 के शूट और भुवनेश्वर में परफॉर्म करने के लिए भारत आया था. मैंने अपनी जांच कराई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैंने दोबारा जांच कराई और रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है. मुझे लगता है कि लोगों को इसी के साथ जीना पड़ेगा."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

आगे बात करते हुए सोनू ने कहा, "मेरा गला ठीक है लेकिन मुझे उन लोगों के लिए बुरा लग रहा है जिन्हें मेरी वजह से नुकसान सहना पड़ा. कोरोना तेजी से फैल रहा है. मुझे अपने लिए भी बुरा लग रहा क्योंकि काम अभी शुरू ही हुआ था. मुझे थिएटर वालों और फिल्मकारों के लिए भी बुरा लग रहा है क्योंकि पिछले 2 साल से उनके काम पर प्रभाव पड़ रहा है. आशा करता हूं चीजें जल्द ठीक होंगी."

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2022 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).