आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर सोनी राजदान ने किया ये बड़ा खुलासा
इन खबरों के बीच कि बॉलीवुड की जोड़ी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की तरह आलिया और रणबीर कपूर भी लेक कोमो में शादी करने की योजना बना रहे हैं...
मुंबई: इन खबरों के बीच कि बॉलीवुड की जोड़ी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की तरह आलिया और रणबीर कपूर भी लेक कोमो में शादी करने की योजना बना रहे हैं, आलिया की मां सोनी राजदान ने बुधवार को इन खबरों को बकवास बताते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया. सोनी ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "यह अफवाह बिल्कुल आधारहीन है."
कई वेब पोर्टल्स की रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि आलिया और रणबीर अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच वक्त निकाल कर यूरोप में छुट्टियां मना रहे हैं. आलिया के पास जहां तीन फिल्में हैं, वहीं रणबीर भी अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरूने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: रंगोली चंदेल का सोनी राजदान पर पलटवार, कहा- गुस्साए महेश भट्ट ने कंगना रनौत पर फेंका था चप्पल
दोनों साथ में अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्र' में नजर आने वाले हैं. बीते साल सोनम कपूर की शादी के दौरान दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया था. वहीं, साल की शुरुआत में ऐसी अफवाह थी कि दोनों इस साल शादी कर सकते हैं.
इस बारे में सोनी ने कहा, "देखिए, यह उनके प्रशंसकों का प्यार है जो उनके बारे में हर चीज जानना चाहते हैं. मैं आलिया की मां हूं. मैं अपनी बेटी के व्यक्तिगत जीवन के बारे में बिल्कुल भी बात करना नहीं चाहती. मैं चाहती हूं वो खुश रहे." सोनी ने आगे कहा, "मां होने के नाते मैं उसे ज्ञान नहीं देना चाहती, क्योंकि मेरी आलिया काफी समझदार है."
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2019 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

