Anil Kapoor की झूठी कोरोना रिपोर्ट पर भड़कीं बेटी Sonam Kapoor, ट्विटर पर लगाई फटकार
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर को लेकर बीते दिनों मीडिया में झूठी खबरें वायरल हो रहीं थी कि वो कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके बाद अनिल कपूर ने स्वयं ट्वीट करके सच्चाई बताते हुए कहा कि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है.
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) को लेकर बीते दिनों मीडिया में झूठी खबरें वायरल हो रहीं थी कि वो कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके बाद अनिल कपूर ने स्वयं ट्वीट करके सच्चाई बताते हुए कहा कि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है. सोशल मीडिया से लेकर हर जगह अनिल कपूर की फर्जी कोरोना रिपोर्ट फैलाने को लेकर बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अब मीडिया को जमकर फटकार लगाई है.
सोनम जो इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ लंदन में हैं, उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "झूठी रिपोर्टिंग करना खतरनाक है. मैं लंदन में बैठी हूं और देख सकती हूं कि इससे पहले मैं अपने पति से बात कर सकूं, मीडिया के कुछ हिस्से गलत जानकारी शेयर कर रहे हैं. कृपया अपनी रिपोर्टिंग के साथ सावधानी बरतें."
False reporting is dangerous. I’m sitting in london and I see incorrect information peddled by some parts of the media before I can even speak to my father. Please be responsible in your reportage. https://t.co/wJOdbeXxKu
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) December 4, 2020
आपको बता दें कि अनिल कपूर ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा था, "किसी भी तरह की अफवाहों का अंत करते हुए बताना चाहूंगा कि मैं कोविड-19 (COVID-19) के लिए नेगेटिव पाया गया हूं. आप सभी की चिंता के लिए धन्यवाद और ढेर सारी शुभकामनाएं."
In the interest of putting any rumours to rest, I have tested negative for COVID-19. Thank you all for your concern and good wishes 🙏🏻😊
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) December 4, 2020
बता दें कि अनिल कपूर चंडीगढ़ में वरुण धवन, कियारा आडवाणी और नीतू सिंह के साथ फिल्म 'जुग जुग जियो' के लिए शूट कर रहे थे. इस दौरान नीतू सिंह और फिल्म के निर्देशक राज मेहता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद सेट पर हडकंप मच गया और शूटिंग का काम रोक दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2020 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

