बॉलीवुड

Sonam Kapoor ने प्रेगेंसी के खबरों की निकाली हवा, पीरियड्स के दर्द पर कही ये बात

अब सोनम कपूर ने प्रेगनेंसी के न्यूज की हवा निकाल दी है. सोनम ने बेहद ही शानदार अंदाज में सबकी बोलती बंद कर दी है. दरअसल सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पीरियड्स के दर्द को लेकर पोस्ट किया है.

Sonam Kapoor ने प्रेगेंसी के खबरों की निकाली हवा, पीरियड्स के दर्द पर कही ये बात
सोनम कपूर (Photo Credits: Instagram)

हाल ही में जब सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इंडिया (India) लौटी तो उन्हें लेने उनके पिता अनिल कपूर (Anil Kapoor) पहुंचे थे. लेकिन इस दौरान एक अफवाह उड़ी की सोनम कपूर प्रेगेंट हैं. दरअसल ये अफवाह सोनम कपूर की तस्वीरों के चलते उड़ी थी. जिसके बाद सोशल मीडिया पर तम्म फैंस सोनम को बधाई देते दिखाई दिए. लेकिन अब सोनम कपूर ने प्रेगनेंसी के न्यूज की हवा निकाल दी है. सोनम ने बेहद ही शानदार अंदाज में सबकी बोलती बंद कर दी है. दरअसल सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पीरियड्स के दर्द को लेकर पोस्ट किया है.

सोनम कपूर ने अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें वो पानी पीते दिखाई दे रही हैं. इस फोटो को शेयर करने के साथ सोनम ने लिखा कि गर्म पानी की बोतल और अदरक की चाय मेरे पहले दिन के पीरियड पर. जाहिर है सोनम ने बता कि वो प्रेगेंट नहीं हैं. इस दौरान सोनम ने मैक्सी ड्रेस पहन रखी थी.

सोनम कपूर (Photo Credits: Instagram)

वैसे सोनम कपूर लगभग एक साल बाद इंडिया लौटी हैं. उन्होंने अपनी नई फिल्म ब्लाइंड की शूटिंग भी कर ली है. जो पिछले दिसंबर में शुरू हुई थी. 39 दिनों के इस शेड्यूल में सोनम ने स्कॉटलैंड और ग्लासगो में शूटिंग की. इस फिल्म को सुजोय घोष ने प्रोड्यूस किया है

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2021 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).