बॉलीवुड

Sonal Chauhan Glamorous Look: येलो गाउन में सोनल चौहान ने बढ़ाया सोशल मीडिया का टेम्परेचर, फैंस बोले- 'परफेक्ट कवर पिक' (View Pics)

सोनल चौहान ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है जिसमें वो येलो डीप-नेक गाउन में नजर आ रही हैं.

Sonal Chauhan Glamorous Look: येलो गाउन में सोनल चौहान ने बढ़ाया सोशल मीडिया का टेम्परेचर, फैंस बोले- 'परफेक्ट कवर पिक' (View Pics)
Sonal Chauhan (Photo Credits: Instagram)

Sonal Chauhan Glamorous Look: अभिनेत्री सोनल चौहान एक बार फिर अपने लेटेस्ट फोटोशूट से सोशल मीडिया पर छा गई हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बेहद ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है जिसमें वो येलो डीप-नेक गाउन में नजर आ रही हैं. तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "Did I choose the right picture for the cover?" – और फैंस ने इस पर दिल खोलकर प्यार बरसाया है. सोनल के इस एलिगेंट और बोल्ड लुक को देखकर उनके फैन्स ने उन्हें "स्टनर", "ड्रीम गर्ल" और "कवर क्वीन" जैसे कॉमेंट्स से नवाज़ा है. इस तस्वीर में उनका स्टाइल, कॉन्फिडेंस और ग्रेस तीनों का जबरदस्त मेल नजर आ रहा है. खुले बाल, डैंगलिंग ईयररिंग्स और न्यूड मेकअप उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहे हैं.

ड्रेस Gauri & Nainika की है, वहीं हील्स Gianvito Rossi ब्रांड की हैं और हेयर स्टाइलिंग Sankpal Savita ने की है. इस लुक को Nikhil Mantri ने कैमरे में कैद किया है. सोनल चौहान का ये लुक एक बार फिर साबित करता है कि वह न सिर्फ टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं बल्कि फैशन की दुनिया में भी उनका स्टाइल स्टेटमेंट अलग पहचान रखता है.

देखें सोनल चौहान का ग्लैमरस येलो लुक:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonal Chauhan (@sonalchauhan)

इस पोस्ट पर महज कुछ घंटों में ही हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं. फैन्स के लिए यह तस्वीर किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2025 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).