बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा ने किया खुलासा, बताया कैसे निपटती हैं ट्रोल से

सोनाक्षी सिन्हा ने शनिवार शाम अपने फैंस के साथ ट्विटर पर इंटरेक्टिव सत्र के दौरान बताया कि वह किस तरह ट्रोल से निपटती हैं. इस बात पर चर्चा तब हुई, जब एक प्रसंशक ने सत्र के दौरान सोनाक्षी के ट्विटर प्रोफाइल के बैकग्राउंड के बारे में पूछा, जिसमें वह पलक झपकाए दोनों कानों को उंगलियों के सहारे बंद करती नजर आ रही हैं.

सोनाक्षी सिन्हा ने किया खुलासा, बताया कैसे निपटती हैं ट्रोल से
सोनाक्षी सिन्हा (Photo Credits: Facebook)

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने शनिवार शाम अपने फैंस के साथ ट्विटर पर इंटरेक्टिव सत्र के दौरान बताया कि वह किस तरह ट्रोल से निपटती हैं. इस बात पर चर्चा तब हुई, जब एक प्रसंशक ने सत्र के दौरान सोनाक्षी के ट्विटर प्रोफाइल के बैकग्राउंड के बारे में पूछा, जिसमें वह पलक झपकाए दोनों कानों को उंगलियों के सहारे बंद करती नजर आ रही हैं.

तस्वीर के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने जवाब दिया, "मेरे बैकग्राउंड पिक्चर का मतलब है कि कैसे ट्रोल को जवाब दिया जाता है." एक फैन ने सोनाक्षी की लंबाई जानने की इच्छा जताई, जिस पर उन्होंने कहा, "इसको लेकर बहुत सवाल उठाए जाते हैं, चलो आज मामला सुलझा लेते हैं..मैं काफी लंबी हूं." यह भी पढ़े: सोनाक्षी सिन्हा चाहती हैं कि ‘लोग जानवरों की तरह’ व्यवहार करें

वर्कफ्रंट की बात करें तो, सोनाक्षी को अगली बार अजय देवगन के साथ 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' में देखा जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).