सोनू निगम पर भड़की सोना मोहपात्रा, कहा- मीटू आरोपी अनु मलिक का बचाव इन्होने ही किया था
सोना मोहपात्रा ने सोनू निगम को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि ये वहीं है जो मीटू के आरोपी अनु मलिक का बचाव कर रहें थे.
बॉलीवुड के नामी सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) और टी-सीरीज (T Series) के बीच चल रही लड़ाई किसी से छिपी नहीं है. सोनू निगम ने जहां मरीना कुवर का नाम लेकर भूषण कुमार पर हमला बोला था वहीं दिव्या खोसला कुमार ने सोनू से उस वीडियो को लीक करने की गुजारिश की है. इन सबके बीच अब सिंगर सोना मोहपात्रा (Sona Mohpatra) भी मैदान में उतर चुकी हैं. सिंगर ने सोनू निगम को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि ये वहीं है जो मीटू के आरोपी अनु मलिक का बचाव कर रहें थे.
सोना मोहपात्रा ने ट्वीट करके लिखा कि- किसी ने ध्यान दिया कि सोनू निगम ने उसी अनु मलिक का बचाव किया था जिस पर कई मीटू के आरोप लगे थे. लेकिन अब ये दावा कर रहें है कि इनके पास वीडियो है. क्या हम सच में इंडस्ट्री को एक बेहतर जगह पर देखना चाहते हैं?
Did anyone care that #SonuNigam publicly defended a multiple accused @IndiaMeToo predator Anu Malik & now claims to being in the possession & yet suppressing a video with incriminating evidence of another case? Do we really want the industry to get better? #LetsTalk #India. 🙏🏾🧚🏿♀️
— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) June 26, 2020
आपको बता दे कि मीटू ने जब इंडिया में रफ्तार पकड़ी तब अनु मलिक के खिलाफ भी कई लोगों ने आरोप लगाए थे. जिसके बाद सोना मोहपात्रा ने अनु मलिक को इंडियन आइडल से बाहर करने की अपील की थी. अनु मलिक को लेकर जब विवाद बढ़ने लगा तो सोनी टीवी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था. हालांकि बाद में सोनू निगम ने अनु मलिक का बचाव किया था.
ऐसे में अब जब सोनू निगम नेपोटिज्म और पक्षापात का मुद्दा उठा रहें है तो सोना मोहपात्रा उन पर भड़कती दिखाई दे रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2020 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

