सोहा अली खान अभी बेटी के साथ कर रही हैं मस्ती, कहा- फिलहाल फिल्मों के लिए वक्त नहीं
अभिनेत्री सोहा अली खान (Soha Ali Khan) अंतिम बार 2018 में आई फिल्म 'साहब, बीबी और गैंगस्टर 3' में दिखीं थीं...
नई दिल्ली: अभिनेत्री सोहा अली खान (Soha Ali Khan) अंतिम बार 2018 में आई फिल्म 'साहब, बीबी और गैंगस्टर 3' में दिखीं थीं. सोहा मानती हैं कि अभी वह अपने बेटी इनाया के साथ मस्ती में व्यस्त हैं और इस कारण उनके पास फिल्मों के लिए समय नहीं है. सोहा ने आईएएनएस को ईमेल साक्षात्कार में कहा कि फिल्मों के लिए अभी उनके पास वक्त नहीं क्योंकि फिल्में काफी सारा वक्त और कमिटमेंट लेती हैं.
सोहा ने कहा, "मेरे लिए फिल्में कमिटमेंट की तरह हैं. अभी मैं अपनी बेटी इनाया के साथ मस्ती में व्यस्त हूं और मैं इन पलों को खोना नहीं चाहती. इसी कारण मैं अभी फिल्मों से दूर हूं."
यह भी पढ़ें: सोहा अली खान ने बेटी इनाया को बताया शरारती और चंचल, देखें तस्वीरें
सोहा ने कहा कि अभी उनके पास कोई ऐसा फिल्मी ऑफर नहीं है, जो इतना आकर्षक हो कि वह अपनी बेटी से दूर जा सकें. सोहा ने अभिनेता कुणाम खेमू से शादी की है. सोहा ने कहा, "अभी मेरे पास दो स्क्रिप्ट है और मैं उनसे निपटने में लगी हूं."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2019 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

