Singham Again: 'सिंघम' स्टार अजय देवगन ने जम्मू-कश्मीर में SSB जवानों से की मुलाकात, वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)
फिल्म 'सिंघम' में दमदार पुलिस वाले का दमदार किरदार निभाने वाले अजय देवगन और फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी असल जिंदगी के हीरो यानि जवानों से मिले.
Singham Again: फिल्म 'सिंघम' में दमदार पुलिस वाले का दमदार किरदार निभाने वाले अजय देवगन और फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी असल जिंदगी के हीरो यानि जवानों से मिले. दरअसल, दोनों इन दिनों फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग जम्मू-कश्मीर में कर रहे हैं. इसी बीच उन्होंने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया. Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' में 200 घोड़ों का तूफान, 20 दिसंबर को होगी रिलीज!
फिल्मफेयर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अजय देवगन और रोहित शेट्टी के साथ जवानों की मुलाकात का वीडियो और फोटो शेयर किया है. वीडियो में अजय देवगन पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं और जवान उन्हें गर्मजोशी से अपना बना रहे हैं. दोनों हस्तियों ने जवानों के साथ बातचीत भी की.
देखें अजय देवगन का जवानों के साथ वाला वीडियो:
View this post on Instagram
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "अजय देवगन और रोहित शेट्टी को असली हीरो यानि हमारे बहादुर जवानों से मिलने के लिए समय निकालने के लिए धन्यवाद." वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "जय हिंद." 'सिंघम अगेन' साल 2011 में रिलीज हुई हिट फिल्म 'सिंघम' का रीमेक है. 'सिंघम अगेन' पहले स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली थी पर 'पुष्पा 2' के कारण इसकी रिलीज को आगे टाल दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2024 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

