एजेंसी न्यूज

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' में 200 घोड़ों का तूफान, 20 दिसंबर को होगी रिलीज!

अक्षय कुमार, संजय दत्त, अनिल कपूर और रवीना टंडन स्टारर अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के मेकर्स ने एक एक्शन सीक्वेंस के लिए 200 घोड़ों का इस्तेमाल किया और इसके लिए कई घुड़सवारों को बुलाया.

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' में 200 घोड़ों का तूफान, 20 दिसंबर को होगी रिलीज!
Akshay Kumar (Photo Credits: Instagram)

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार, संजय दत्त, अनिल कपूर और रवीना टंडन स्टारर अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के मेकर्स ने एक एक्शन सीक्वेंस के लिए 200 घोड़ों का इस्तेमाल किया और इसके लिए कई घुड़सवारों को बुलाया. ये घोड़े मुंबई, महाबलेश्वर, लोनावाला और अन्य जगहों से सात दिनों की शूट के लिए लाए गए. मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग के लिए 10 एकड़ की जमीन पर बड़ा सा सेट भी तैयार किया. Srikanth Box Office Collection Day 12: राजकुमार राव स्टारर 'श्रीकांत' का 1 करोड़ से अधिक का कलेक्शन जारी, सप्ताह के दिनों में मजबूत प्रदर्शन!

फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, "मेकर्स एक्शन सीक्वेंस के लिए सेट पर 200 से ज्यादा घोड़े लेकर आए. शूटिंग के दौरान इन सभी घोड़ों की सुरक्षा पूरी तरह से सुनिश्चित की गई थी और सीन्स को सात दिनों में शूट किया गया." Malhar Trailer: 'मल्हार' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज़, नई रिलीज़ डेट का भी ऐलान (Watch Video)

'वेलकम टू द जंगल' फिल्म का निर्देशन अहमद खान और निर्माण फिरोज ए. ने किया है. यह 20 दिसंबर को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2024 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).