सुशांत सिंह राजपूत के सम्मान में सिंगर अरमान मलिक ने टाली अपने सॉन्ग की रिलीज
गायक अरमान मलिक ने अपने नए गाने की रिलीज को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सम्मान में टाल दिया है. उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा, "मुझे अभी-अभी पता चला कि 'दिल बेचारा' भी छह जुलाई को रिलीज हो रही है और सुशांत को दिल से सम्मान देने के लिए हमने एक टीम के रूप में मिलकर हमारे आगामी एकल गीत 'जरा ठहरो' की रिलीज को आठ जुलाई तक टालने का फैसला लिया है.
गायक अरमान मलिक (Armaan Malik) ने अपने नए गाने की रिलीज को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सम्मान में टाल दिया है. उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा, "मुझे अभी-अभी पता चला कि 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) भी छह जुलाई को रिलीज हो रही है और सुशांत को दिल से सम्मान देने के लिए हमने एक टीम के रूप में मिलकर हमारे आगामी एकल गीत 'जरा ठहरो' (Zara Thehro) की रिलीज को आठ जुलाई तक टालने का फैसला लिया है. आपके धैर्य के लिए आपका शुक्रिया."
अरमान ने लिखा, "सुशांत को ऑन और ऑफ स्क्रीन देखकर मेरे चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट आई है. उसका चला जाना एक व्यक्तिगत क्षति है. कल हम 'दिल बेचारा' का ट्रेलर देखेंगे, तो आइए हम उनकी असीम प्रतिभा, उनके उत्साह और सबसे महत्वपूर्ण उन्हें याद करते हैं." यह भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत को फैन ने दिया बेहद स्पेशल ट्रिब्यूट, एक्टर के नाम पर रजिस्टर कराया तारे का नाम!
Watching Sushant on and off screen always made me smile. His loss continues to feel personal. Tomorrow, when we watch the trailer of #DilBechara, let us celebrate his boundless talent, his enthusiasm and more importantly HIM ♥️ pic.twitter.com/tEo4dVMSVQ
— ARMAAN MALIK (@ArmaanMalik22) July 5, 2020
'दिल बेचारा' सुशांत की आखिरी फिल्म है। यह साल 2014 में आई हॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' की आधिकारिक रीमेक है, जो इसी नाम से लिखे गए जॉन ग्रीन के मशहूर उपन्यास पर आधारित है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2020 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

