सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के म्यूजिक वीडियो का पोस्टर आया सामने, एक-दूसरे में डूबे दिखे सिडनाज
बिग बॉस 13 में रहते हुए सिद्धार्थ और शहनाज के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिली. जिसके बाद दोनों की जोड़ी को सिडनाज कहकर बुलाया जाने लगा.
कुछ दिन पहले ही सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के म्यूजिक वीडियो (Music Video) के सेट से एक लीक फोटो सामने आई थी. जहां दोनों बारिश में भीगते हुए एक दूसरे की आंखों में खोए दिखाई दिए थे. ऐसे में जिसके बाद से दोनों के म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा होनी शुरू हो गई. ऐसे में अब सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने सोशल मीडिया पर इस म्यूजिक वीडियो का पहला ऑफिसियल पोस्टर रिलीज कर दिया है. जिसमें दोनों के बीच प्यारी से केमिस्ट्री दिखाई दे रही है. दरअसल बिग बॉस 13 में रहते हुए सिद्धार्थ और शहनाज के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिली. जिसके बाद दोनों की जोड़ी को सिडनाज कहकर बुलाया जाने लगा. सिडनाज के इसी क्रेज को अब इस म्यूजिक वीडियो के जरिए भुनाया जा रहा है.
इस फोटो को शेयर करते सिद्धार्थ शुक्ला ने लिखा क्या आप सिडनाज की केमिस्ट्री के गवाह बनाना चाहते हैं? आपको बता दे कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का रोमांटिक अंदाज दिखाई देगा. दर्शन रावल के म्यूजिक वीडियो भुला दूंगा में.
बिग बॉस का ये 13 वां सीजन काफी शानदार रहा. टीआरपी के मामले में इसने बाकी सारे सीजन को पछाड़ दिया. जिसके चलते मेकर्स ने 1 महीने से ज्यादा इसे बढ़ा भी दिया था. तो वहीं घर में सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच की तकरार घर के बाहर भी काफी शोर मचाया. सोशल मीडिया पर दोनों के फैन्स के बीच काफी बहस देखी गई. हालांकि फाइनल में सिद्धार्थ शुक्ला ने असीम रियाज को हराते हुए बिग बॉस का ख़िताब अपने नाम कर लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2020 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

