बॉलीवुड

Sidharth Shukla ने Shehnaaz Gill से कर ली है शादी? Bigg Boss 13 विनर ने बताई ये बड़ी सच्चाई

बिग बॉस 13 कपल सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और उन्हें काफी प्यार मिला. शो में इन दोनों की नोक झोंक और मस्ती काफी चर्चा में रही और इसके चलते मेकर्स ने काफी टीआरपी भी बटोरी.

Sidharth Shukla ने Shehnaaz Gill से कर ली है शादी? Bigg Boss 13 विनर ने बताई ये बड़ी सच्चाई
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला (Photo Credits: Instagram)

बिग बॉस 13 कपल सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और उन्हें काफी प्यार मिला. शो में इन दोनों की नोक झोंक और मस्ती काफी चर्चा में रही और इसके चलते मेकर्स ने काफी टीआरपी भी बटोरी. बिग बॉस का अब 14वां सीजन भी खत्म हो चूका है लेकिन बावजूद इसके सिद्धार्थ और शहनाज मीडिया से लेकर हर तरफ चर्चा का विषय बने हुए हैं. सिद्धार्थ और शहनाज को हाल ही में ये खबर फैली कि इन दोनों ने शादी कर ली है.

अब खुद सिद्धार्थ शुक्ला ने इन मीडिया रिपोर्ट्स पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए खुद आगे आकर सच्चाई बताई है. सिद्धार्थ को टैग करते हुए एक फैन ने ट्विटर पर लिखा, "भाई मेरी गर्लफ्रेंड कह रही है जब तक रिप्लाई और फॉलोबैक नहीं डोज शादी नहीं करेगी, क्या चाहते हो मैं कुंवारा रहू ऐसा न करो रिप्लाई दे दो प्लीज. शादी होगी तो मैं आपके लिए स्पेशल करूंगा एक रिप्लाई."

ये भी पढ़ें: Shehnaaz Gill की चंपी करते दिखे Sidharth Shukla, नोंक-झोक करते कपल का ये मजेदार Video हुआ Viral

इसपर जवाब देते हुए सिद्धार्थ शुक्ला ने लिखा, "भाई कुंवारा टैग अच्छा है...मैं तो कुंवारा हूं फिर भी कुछ मीडिया वालों ने शादीशुदा करार कर दिया है...शायद उन्हें मेरे बारे में मेरे से ज्यादा पता है."

अपने इस ट्वीट से सिद्धार्थ ने ये बात साफ कर दिया है कि शहनाज के साथ उनकी शादी की खबरें महज अफवाह है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है. 'बिग बॉस 13' के बाद सिद्धार्थ और शहनाज ने कई सारे म्यूजिक वीडियोज में भी काम किये और ये बेहद हिट भी हुए.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2021 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).