सिद्धार्थ मल्होत्रा ने Neeraj Chopra को कहा असली शेरशाह, कियारा आडवाणी ने बताया National Crush
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने नीरज चोपड़ा को जहां असली शेरशाह बताया वहीं कियारा आडवाणी ने कहा कि नीरज आज सिर्फ देश के नहीं बल्कि दुनिया के क्रश बन चुके हैं.
टोक्यो ओलंपिक देश को एकमात्र गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) इस समय खबरों में छाए हुए हैं. हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है. नेता से लेकर अभिनेता तक सबकी जुबां पर नीरज छाए हुए हैं. ऐसे में फिल्म शेरशाह (Shershaah) से वाहवाही बटोर रही जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने भी नीरज चोपड़ा के इस जीत पर अपनी खुशी जाहिर की और साथ ही उनपर खास टिप्पणी भी की है.
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए ने सिद्धार्थ मल्होत्रा ने नीरज चोपड़ा को जहां असली शेरशाह बताया वहीं कियारा आडवाणी ने कहा कि नीरज आज सिर्फ देश के नहीं बल्कि दुनिया के क्रश बन चुके हैं.
दरअसल कुछ समय पहले फिल्ममेकर मिलाप जवेरी नहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा संग नीरज के लुक की तुलना की थी. ऐसे में जब सिद्धार्थ से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने नीरज को असली शेरशाह का टैग दे दिया. क्योंकि उन्होंने देश को सिर उठाने का मौका दिया है.
वैसे आपको बता दें कि जब नीरज चोपड़ा से पूछा गया था कि अगर उन पर कोई बॉलीवुड फिल्म बनाए तो उसमें वो किस एक्टर को देखना चाहेंगे? जिसके जवाब में उन्होंने अक्षय कुमार का नाम लिया था. ऐसे में जब अक्षय से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि ‘मेरे ख्याल से नीरज बेहद ही हैंडसम है. ऐसे में अगर मेरी बायोपिक बने तो उन्हें करना चाहिए. नीरज ने जब देश को गोल्ड मेडल जीता या था तब अक्षय कुमार से लेकर तमाम बॉलीवुड सितारें उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देते दिखाई दिए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2021 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

