बॉलीवुड

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा ने खाया दिल्ली का मशहूर 'फायर पान', देखें वीडियो

परिणीति चोपड़ा ने एक वीडियो अपने इन्स्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो में सिद्धार्थ और परिणीति दिल्ली का मशहूर 'फायर पान' खाते हुए नजर आ रहे हैं

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा ने खाया दिल्ली का मशहूर 'फायर पान', देखें वीडियो
सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

सिद्धार्थ मल्होत्रा ( Sidharth Malhotra) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' (Jabariya Jodi) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं. फिल्म के गाने और प्रोमोज फैन्स का दिल पहले ही जीत चुके हैं. दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज भी है. ऐसे में फिल्म की लीड कास्ट सिद्धार्थ और परिणीति अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. हाल ही में दोनों इसी सिलसिले में देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) पहुंचे थे. दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज में उन्होंने अपनी फिल्म का प्रमोशन किया.

परिणीति चोपड़ा ने एक वीडियो अपने इन्स्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो में सिद्धार्थ और परिणीति दिल्ली का मशहूर 'फायर पान' (Fire Paan) खाते हुए नजर आ रहे हैं. पान खाने के बाद सिद्धार्थ ने कहा कि, "अभी अभी पान खाकर आए हैं. बहुत ही बढ़िया पान था. फ्लेमिंग था..पान में आग लगी हुई थी..अभी पेट में आग लग गई...फायर इन माय बेली." परिणीति ने वीडियो को कैप्शन दिया है कि, " सिड को पान पसंद है. मुझे नहीं. हम जबरिया जोड़ी है... फायर पान ?"

 

View this post on Instagram

 

Sid likes paan. I don’t. We are a jabariya jodi 🤣 Also, FIRE paan? Ummm. 😱😱😱 @sidmalhotra

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

यह भी पढ़ें:- अर्जुन कपूर या सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा ने बताया- कौन है बेहतर Kisser

आपको बता दें कि फिल्म 'जबरिया जोड़ी' में अपारशक्ति खुराना, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और नीरज सूद भी अहम भूमिका में है. फिल्म का निर्देशन प्रशांत सिंह ने किया है. यह फिल्म 2 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. सिद्धार्थ और परिणीति की साथ में ये दूसरी फिल्म है. इससे पहले दोनों साल 2014 में आई फिल्म ' हंसी तो फसी' में साथ काम कर चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2019 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).