बॉलीवुड

अर्जुन कपूर या सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा ने बताया- कौन है बेहतर Kisser

हाल ही में परिणीति चोपड़ा अपनी मित्र और टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के साथ नेहा धूपिया के चैट शो पर पहुंची थी. नेहा ने शो में परिणीति से सवाल किया कि अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा में से कौन बेहतर किसर है.

अर्जुन कपूर या सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा ने बताया- कौन है बेहतर Kisser
परिणीति चोपड़ा ने बताया- अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा में से कौन हैं बेहतर किसर (Photo Credits: Youtube)

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'साइना नेहवाल बायोपिक' की तैयारियों में व्यस्त हैं. इस फिल्म के लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें भी शेयर की है जिनमें वह बैडमिंटन खेलती हुई नजर आई थी. हाल ही में परिणीति चोपड़ा अपनी मित्र और टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के साथ नेहा धूपिया के चैट शो पर पहुंची थी. शो के दौरान सभी सितारों ने जमकर मस्ती की. सानिया ने शो में ये भी बताया कि परिणीति एक बॉलीवुड एक्टर को डेट कर चुकी हैं पर उन्होंने अभिनेता के नाम का खुलासा नहीं किया.

नेहा ने शो में परिणीति से सवाल किया कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) में से कौन बेहतर किसर है. इसका जवाब देते हुए परिणीति ने कहा कि, "अर्जुन और मेरे बीच बहुत अलग रिश्ता है. मैं उनके साथ वो इंसान होती हूं, जो मैं सच में हूं. अर्जुन और सिद्धार्थ में से मैं अर्जुन का नाम लूंगी."

 

View this post on Instagram

 

Before ........ and After! 🤭🏸 @nehwalsaina HOW DO YOU DO THIS!😱😱#SainaNehwalBiopic #Training #ShootsStartsInOctober

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

यह भी पढ़ें:- परिणीति चोपड़ा ने साइना नेहवाल बायोपिक के लिए शुरू की तैयारी, वीडियोज देख सीख रही हैं हावभाव और बॉडी लैंग्वेज

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'इश्कजादे' और 'नमस्ते इंग्लैंड' में काम किया है. इसके अलावा दोनों को जल्द ही फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में देखा जाएगा. सिद्धार्थ और परिणीति फिल्म 'हंसी तो फंसी' में साथ नजर आए थे. इसके आलवा दोनों 'जबरिया जोड़ी' नामक एक फिल्म में भी साथ दिखाई देंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2019 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).