बॉलीवुड

Video: बर्थडे पार्टी के बाद एक ही कार में रवाना हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, क्या एक दूसरे को कर रहे हैं डेट?

कियारा ने बर्थडे पार्टी में एंट्री तो अपने परिवार के साथ ली थी मगर पार्टी के बाद वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक ही कार में रवाना हुई. जहां कियारा सफेद रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी, वहीं सिद्धार्थ भी वाइट टीशर्ट और ब्लैक पैंट में बहुत हैंडसम लग रहे थे.

Video: बर्थडे पार्टी के बाद एक ही कार में रवाना हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, क्या एक दूसरे को कर रहे हैं डेट?
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Photo Credits: Instagram)

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने गुरुवार को अपना 27वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक खास पार्टी का आयोजन किया था. पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहिद कपूर, करण जौहर, अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी जैसे सितारे शामिल हुए. कियारा ने पार्टी में एंट्री तो अपने परिवार के साथ ली थी मगर पार्टी के बाद वह सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के साथ एक ही कार में रवाना हुई. जहां कियारा सफेद रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी, वहीं सिद्धार्थ भी वाइट टीशर्ट और ब्लैक पैंट में बहुत हैंडसम लग रहे थे.

कियारा और सिद्धार्थ ने पार्टी के वेन्यू से निकलने के बाद फोटोग्राफर्स के लिए पोज भी किया. बता दें कि दोनों के लिंक अप की खबरें पहले ही सामने आ चुकी हैं. अब एक बार फिर से फैन्स के मन में ये सवाल पैदा हो गया है कि क्या दोनों सच में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. आप एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-

 

View this post on Instagram

 

@sidmalhotra & @kiaraaliaadvani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

यह भी पढ़ें:- कियारा आडवाणी के मास्टरबेशन सीन्स पर ऐसा था उनकी दादी का रिएक्शन!

आपको बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ की जोड़ी पहली बार फिल्म 'शेरशाह' में नजर आएगी. यह फिल्म कारगिल वार के हीरो विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित है. सिद्धार्थ का इस फिल्म में डबल रोल है. कियारा और सिद्धार्थ ने फिल्म के कुछ भाग शूट भी कर लिए हैं. विष्णु वर्धन इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2019 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).