सिद्धार्थ मल्होत्रा के फेवरेट एवेंजर हैं गॉड ऑफ थंडर-थोर
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने कहा कि गॉड ऑफ थंडर-थोर (God of Thunder-Thor) उनके फेवरेट एवेंजर हैं. सिद्धार्थ ने शुक्रवार की रात अपने फैन्स और फॉलोअर्स के लिए एक सवाल-जवाब सेशन का आयोजन किया जिसमें एक ट्विटर यूजर ने उनसे टॉनी स्टार्क और कैप्टन अमेरिका के बीच किसी एक को चुनने को कहा.
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने कहा कि गॉड ऑफ थंडर-थोर (God of Thunder-Thor) उनके फेवरेट एवेंजर हैं. सिद्धार्थ ने शुक्रवार की रात अपने फैन्स और फॉलोअर्स के लिए एक सवाल-जवाब सेशन का आयोजन किया जिसमें एक ट्विटर यूजर ने उनसे टॉनी स्टार्क और कैप्टन अमेरिका के बीच किसी एक को चुनने को कहा. सिद्धार्थ ने एक मसल और फायर ईमोजी के साथ जवाब दिया, 'थोर.'
लोकप्रिय अमेरिकन सिटकॉम 'फ्रेंड्स' में उनके पसंदीदा किरदार के बारे में भी उनसे पूछा गया. सिद्धार्थ ने इसके जवाब में कहा : "शैंडलर. लव 'फ्रेंड्स."' एक फैन से बात करने के दौरान 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के अभिनेता सिद्धार्थ ने कहा कि वह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ काम करना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: कारगिल युद्ध के हीरो विक्रम बत्रा की बायोपिक का नाम होगा ‘शेरशाह’, सिद्धार्थ मल्होत्रा निभाएंगे मुख्य भूमिका
एक अन्य फैन ने उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अक्षय कुमार का वर्णन करने को कहा तो इस पर सिद्धार्थ ने कहा : "ब्रदर." काम की बात करें तो सिद्धार्थ के पास अभी तीन प्रोजेक्ट हैं - 'जबरिया जोड़ी', 'मरजावां' और 'शेरशाह.'
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2019 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

