सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने फैंस से की ये ख़ास अपील
सुशांत सिंह राजपूत के केस में आए दिन नए नए खुलासे सामने आ रहे हैं. सुशांत के पापा ने बिहार में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर धोखाधड़ी और सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप किया हैं.इसी बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया के माध्यम से अपने भाई के लिए पोस्ट शेयर कर अपने भाई के लिए न्याय की मांग कर रहीं हैं.
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के केस में आए दिन नए नए खुलासे सामने आ रहे हैं. सुशांत के पापा ने बिहार में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर धोखाधड़ी और सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप किया हैं. जिसपर ईडी मनी लॉन्ड्रिंग केस के एंगल से जांच कर रही हैं. वहीं रिया ने भी केस मुंबई ट्रांसफर करने के लिए सुप्रीमकोर्ट में याचिका दायर की हैं. इसी बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट शेयर कर अपने भाई के लिए न्याय की मांग कर रहीं हैं.
श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर सुशांत के फैंस से सुशांत को न्याय मिलने के लिए प्रार्थना करने की मांग की हैं. श्वेता ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, "मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के सकारात्मक परिणाम के लिए प्रार्थना करें." श्वेता के फोटो पर उनके फैंस कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रया दे रहे हैं." यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत केस में गुरुवार को होगी सुनवाई, दोनों पक्षों से मांगा लिखित जवाब
बता दें कि सुशांत मामले सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती और उनके मां संध्या और पापा इंद्रजीत पर एफआईआर दर्ज की हैं. ईडी इस मामले में हररोज नए नए खुलासे कर रहीं हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2020 06:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

