बॉलीवुड

श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर पूरे किये 5 करोड़ फॉलोअर्स, स्पेशल पोस्ट शेयर करके फैंस को कहा धन्यवाद

श्रद्धा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पांच करोड़ फॉलोअर्स का आकड़ा पार कर लिया हैं. श्रद्धा ने फैंस के इस प्यार के लिए खास अंदाज से शुक्रिया अदा किया है.श्रद्धा के फैंस को उनका ग्लैमर और उनकी मासूमियत बेहद पसंद आती है. जिस वजह से सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके फॉलोअर्स काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. एक्ट्रेस 5 करोड़ का आकड़ा पार करनेवाली तीसरी एक्ट्रेस बनी है.

श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर पूरे किये 5 करोड़ फॉलोअर्स, स्पेशल पोस्ट शेयर करके फैंस को कहा धन्यवाद
श्रद्धा कपूर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) बॉलीवुड में अपनी अक्सर अपने किरदारों से लोगों का दिल जीता है. श्रद्धा ने बड़े परदे पर अपने शानदार प्रदर्शन से बॉलीवुड में लीडिंग एक्ट्रेस के नाम में अपना नाम शामिल किया हैं. वहीं श्रद्धा ने अपना जादू सोशल मीडिया अकाउंट पर बिखेरा हैं. हाल ही में श्रद्धा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पांच करोड़ फॉलोअर्स का आकड़ा पार कर लिया हैं. श्रद्धा ने फैंस के इस प्यार के लिए खास अंदाज से शुक्रिया अदा किया है.

श्रद्धा कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पेज पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं. श्रद्धा के फैंस को उनका ग्लैमर और उनकी मासूमियत बेहद पसंद आती है. जिस वजह से सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके फॉलोअर्स काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. एक्ट्रेस  5 करोड़ का आकड़ा पार करनेवाली तीसरी एक्ट्रेस बनी है. श्रद्धा ने इस मुकाम को हासिल करने के बाद फैंस के लिए अपने हाथों से खत लिखकर उसे पोस्ट किया है वहीं उनका शुक्रिया अदा करते हुए लिखा,"मेरे प्यारे फैन क्लब और शुभचिंतक, मैंने आपके बनाए सारे पोस्ट और वीडियो देखे. आप सबके प्यार से मैं काफी अभिभूत हूं. आज मैं जो कुछ भी हूं वो आपकी बदौलत हूं. आप सभी के प्यार के लिए मैं आप लोगों को शुभकामनाएं देती हूं. कृपया अपना बहुत अच्छे से ख्याल रखें. और एक दूसरे के साथ बेहद प्रेम भाव से रहें. शुक्रिया, शुक्रिया, शुक्रिया 50 मिलियन बार." यह भी पढ़े: दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर हुए 50 मिलियन फॉलोअर्स, अक्षय कुमार, सलमान खान को भी छोड़ा पीछे

 

View this post on Instagram

 

🙏🦋🦄 🌻💫💜

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor) on

श्रद्धा का ये नोट इंग्लिश, हिंदी और मराठी भाषाओं में लिखा हैं. श्रद्धा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर न ही सिर्फ फोटोज और वीडियो शेयर करते हैं बल्कि सोशल मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं. उनका यह अंदाज उनके चाहनेवालों को दीवाना बनाता है. वर्कफ्रंट कि बात करें तो श्रद्धा कपूर लव रंजन निर्देशित बनी फिल्म रणबीर कपूर के साथ नजर आएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2020 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).