श्रद्धा कपूर ने अपनी अदाओं से जीता फैन्स का दिल, मैगजीन के कवर पर दिखा खूबसूरत अवतार
श्रद्धा कपूर हमेशा ही खूबसूरत अदाओं से फैन्स का दिल जीत लेती हैं. फिल्मों में उनका सुंदर अवतार दर्शकों को खूब पसंद आता है. इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं. गुरुवार को उन्होंने एक बार फिर इन्स्टाग्राम पर अपनी तस्वीर पोस्ट की.
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) हमेशा ही अपनी खूबसूरत अदाओं से फैन्स का दिल जीत लेती हैं. फिल्मों में उनका सुंदर अवतार दर्शकों को खूब पसंद आता है. इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं. गुरुवार को उन्होंने एक बार फिर इन्स्टाग्राम पर अपनी तस्वीर पोस्ट की. फोटो में श्रद्धा बेहद सुंदर लग रही हैं. दरअसल, उन्हें अगस्त महीने की ग्रेजिया मैगजीन में फीचर किया गया है. श्रद्धा ने लाल रंग की ड्रेस पहन रखी है और उसपे वाइट पोल्का डॉट्स भी हैं.
श्रद्धा की फोटो पर 3 घंटे के अंदर ही 4 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. साथ ही कई यूजर्स कमेंट कर उनके लुक की प्रशंसा भी कर रहे हैं. जब आप इस फोटो को देखेंगे, तब आप भी उनकी खूबसूरती के कायल हो जाएंगे. एक नजर डालिए इस तस्वीर पर:-
View this post on Instagram
आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर जल्द ही प्रभास के साथ फिल्म 'साहो' में नजर आने वाली हैं. यह फिल्म 30 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. इसके आलवा श्रद्धा को सुशांत सिंह रजपूत के साथ फिल्म 'छिछोरे' में भी देखा जाएगा. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. साथ ही श्रद्धा रेमो डिसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में भी अहम भूमिका में है. इस फिल्म में उनके अपोजिट वरुण धवन नजर आएंगे. फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2019 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

