अंदाजा लगाइए कि श्रद्धा कपूर हैदराबाद में अपने साथ किसे लेकर गई हैं ?
हाल ही में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपनी अगली बिग बजट फिल्म साहो (Saaho) में अपने एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के लिए हैदराबाद (Hyderabad) रवाना हो गयी हैं जिसमें वह प्रभास के साथ नज़र आएंगी
हाल ही में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपनी अगली बिग बजट फिल्म साहो (Saaho) में अपने एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के लिए हैदराबाद (Hyderabad) रवाना हो गयी हैं जिसमें वह प्रभास के साथ नज़र आएंगी. लेकिन इस बार श्रद्धा अकेले नहीं गयी हैं बल्कि अपने इस सफ़र में एक साथी को अपने साथ ले कर गयी है. यह कोई और नहीं, बल्कि एक कोरियोग्राफर है जो हैदराबाद में साहो की शूटिंग पर उनके साथ सफ़र कर रहा है.
एक नई डांस फिल्म की हाल ही में घोषणा की गई है. इस फिल्म में श्रद्धा बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ चुकी एबीसीडी (ABCD) टीम के साथ एक बार फिर काम कर रही हैं.
जब से व्यस्त श्रद्धा कपूर ने रेमो डिसूजा की डांस फिल्म में कदम रखा है, वह पहले दिन से ही इसकी तैयार में जुट गयी हैं. अपनी तैयारी को जारी रखने के लिए, श्रद्धा अपने साथ एक कोरियोग्राफर ले कर गई हैं ताकि वह शूटिंग से पहले और साहो की शूटिंग के पैक-अप के बाद अभ्यास कर सके.
हम श्रद्धा को कई बार स्क्रीन पर अपने डांस मूव्स के साथ जादू बिखेरते हुए देख चुके हैं. 'सुन साथिया', 'छम छम', 'हाई रेटेड गबरू' श्रद्धा के चार्टबस्टर गीत हैं जहां उनके डांसिंग अवतार को जनता जनार्दन द्वारा बेहद पसंद किया गया है और एक बार फिर अपने प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए श्रद्धा अपनी डांस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं.
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने साल की शुरुआत बैक-टू-बैक शूटिंग शेड्यूल के साथ की है, विशेष रूप से विभिन्न शैली की फिल्मों के साथ जो उन्हें व्यस्त रख रही हैं. श्रद्धा का शेड्यूल काफ़ी व्यस्त है, क्योंकि वह विभिन्न स्थानों पर तीन अलग-अलग फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं.
अभिनेत्री न केवल अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं, बल्कि ब्रांड की शूटिंग भी कर रही हैं जिसके लिए श्रद्धा लगातार मुंबई और हैदराबाद के बीच यात्रा कर रही हैं, जहां वह एक्शन फिल्म साहो की शूटिंग कर रही हैं.
हाल ही में, श्रद्धा कपूर ने छिछोरे के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है और अब साहो में अपनी अगले एक्शन सीक्वल की शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना हो चुकी है.
फिल्मों की बात करे तो, स्त्री की सफलता के बाद श्रद्धा की आगामी फिल्में साहो, छिछोर, साइना और एबीसीडी की अगली किस्त 2018 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है, जिसमें अभिनेत्री विभिन्न किरदारों के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2019 05:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

