Shraddha Kapoor as Nagin: श्रद्धा कपूर ने नागिन अवतार में शेयर किये ये अनोखे लुक, देखें Photos
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों को साझा किया है, जिसे उनके प्रशंसकों ने उनकी आगामी फिल्म 'नागिन' के लिए तैयार किया है. तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने इनके कैप्शन में लिखा, "कुछ बेहद ही शानदार आर्ट वर्क्स और एड्टिस को साझा कर रही हूं, जिन्हें आप सबने हैशटैगनागिन के प्रति अपने प्यार और खूब सारे प्रयास के साथ तैयार किया है.
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों को साझा किया है, जिसे उनके प्रशंसकों ने उनकी आगामी फिल्म 'नागिन' (Nagin) के लिए तैयार किया है. तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने इनके कैप्शन में लिखा, "कुछ बेहद ही शानदार आर्ट वर्क्स और एड्टिस को साझा कर रही हूं, जिन्हें आप सबने हैशटैगनागिन के प्रति अपने प्यार और खूब सारे प्रयास के साथ तैयार किया है. आप सभी ने मेरे दिल को आभार से भर दिया है. आपको बहुत बहुत शुक्रिया."
श्रद्धा ने लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'नागिन' पर आधारित तीन फिल्मों की एक फ्रैंचाइजी में शामिल हुई हैं, जिसे विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित और निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित किया जाना है. यह एक लव स्टोरी होगी, जिसमें मेकर्स की योजना शानदार विजुअल एफएक्स के साथ तैयार करने की है. यह भी पढ़े: Shraddha Kapoor Trolled: श्रद्धा कपूर बनेंगी नागिन, फिल्म की घोषणा पर लोगों ने जमकर किया ट्रोल, बनाए ये मजेदार Memes
बता दें कि श्रद्धा कपूर से पहले रीना रॉय, रेखा और श्रीदेवी भी फिल्मों में नागिन के किरदार में नजर आ चुकी है. सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी ने भी फिल्म 'नगीना' और 'निगाहें' में नागिन का किरदार निभा चुकी है. वहीं अब श्रद्धा कपूर भी नागिन बनकर अपने अभिनय का जादू बिखरने के लिए तैयार हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2020 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

