बॉलीवुड

Shilpa Shetty की बेटी समीशा की पहली तस्वीर आई सामने, पैपराजी के सामने बेटी को छिपाती दिखी एक्ट्रेस

शिल्पा शेट्टी आए दिन अपनी लाडली बेटी समीशा के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं लेकिन अपनी बेटी का चेहरा छुपाके रखा हुआ था. लेकिन आज पैपराजी के कैमरा में शिल्पा की नन्ही गुडिया का चेहरा कैप्चर कर लिया. शमीशा शेट्टी की प्यारीसी झलक देखने मिली, पिंक कलर के ड्रेस में समीशा बेहद क्यूट लग रही थी.

Shilpa Shetty की बेटी समीशा की पहली तस्वीर आई सामने, पैपराजी के सामने बेटी को छिपाती दिखी एक्ट्रेस
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और समीशा शेट्टी कुंद्रा (Photo Credits: Yogen Shah)

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने सोशल मीडिया के माध्यम से घर पर नए मेहमान आने की खबर दी. हालांकि शिल्पा शेट्टी आए दिन अपनी लाडली बेटी समीशा (Samisha Shetty Kundra) के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं लेकिन अपनी बेटी का चेहरा छुपाके रखा हुआ था. लेकिन आज पैपराजी के कैमरा में शिल्पा की नन्ही गुडिया का चेहरा कैप्चर कर लिया. समीशा शेट्टी की प्यारीसी झलक देखने मिली, पिंक कलर के ड्रेस में समीशा बेहद क्यूट लग रही थी.

शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी के साथ ऑफिस के लिए निकली थी. शिल्पा ने गाडी से उतरने के बाद मीडिया के कैमरा को देख बच्ची का चेहरा छुपाने की कोशिश की. लेकिन कैमरा में छोटी सी समीशा की पहली झलक कैद हो गई थी. समीशा की यह झलक 10 महीने के बाद पहली बार देखने मिली. इस तस्वीर में शिल्पा ने ब्लू शर्ट और डेनिम पहनी हुई हैं वहीं उनकी बेटी ने पिंक कलर का टी शर्ट और ग्रे जींस के साथ क्यूट सा पिंक हेयरबैंड लगाया हैं. जिसमें समीशा बेहद प्यारी लग रही हैं. समीशा की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. यह भी पढ़े: Shilpa Shetty Daughter Samisha Cute Video: शिल्पा शेट्टी ने मनाया बेटी समिशा का जन्मदिन, फैंस के साथ शेयर किया ये बेहद क्यूट वीडियो 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वर्कफ्रंट की बात करे तो शिल्पा शेट्टी लंबे समय बाद बॉलीवुड में फिल्म 'निकम्मा' से कमबैक करनेवाली हैं. इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के अलावा शर्ली सेतिया, अभिमन्यु दासानी नजर आएंगे. इसके अलावा निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2020 06:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).