13 साल बाद बड़े पर्दे पर होगी शिल्पा शेट्टी की वापसी, 'निकम्मा' में निभाएंगी अहम किरदार
शिल्पा शेट्टी ने काफी समय से बड़े पर्दे से दूरी बना रखी हैं. उनके फैन्स बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे और आज उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. एक्ट्रेस 13 साल बाद अपना बॉलीवुड कमबैक करने जा रही हैं. शिल्पा शेट्टी फिल्म 'निकम्मा' में अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी.
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने काफी समय से बड़े पर्दे से दूरी बना रखी हैं. उनके फैन्स बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे और आज उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. एक्ट्रेस 13 साल बाद अपना बॉलीवुड कमबैक करने जा रही हैं. शिल्पा शेट्टी फिल्म 'निकम्मा' (Nikamma) में अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी. शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर खुद इस बात की जानकारी दी. इस फिल्म के लिए वह बेहद उत्साहित है.
शिल्पा ने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा कि, "हां, ये सच है....13 साल का मेरा ब्रेक अब खत्म होने जा रहा है. मैं ये घोषणा करते हुए बेहद उत्सुक हूं कि आप लोग मुझे फिल्म 'निकम्मा' में देखेंगे. शब्बीर खान फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. फिल्म में शर्ली सेतिया और अभिमन्यु दसानी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी अहम रोल में है. मुझे आपकी शुभकामनाओं की जरुरत है. आपके प्यार के लिए शुक्रिया."
यह भी पढ़ें:- 'निकम्मा' में नजर आएंगे अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया, देखें तस्वीर
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी को इससे पहले साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'अपने' में देखा गया था. इसके बाद उन्हें कई डांस रियलिटी शोज को जज करते हुए भी देखा गया. इस सूची में 'नच बलिये' और 'सुपर डांसर' जैसे कई शोज का नाम शुमार है. अब जब शिल्पा की वापसी की अनाउंसमेंट हो चुकी हैं, तो उनके फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2019 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

