बॉलीवुड

Raj Kundra की गिरफ्तारी के बाद पहली बार Shilpa Shetty दिखी पुराने अंदाज में, शेयर कर दी ऐसी तस्वीर

शिल्पा ने अब सोशल मीडिया पर एक नई तस्वीर शेयर की हैं. जिसमें वो येलो एंड गोल्डन कलर की साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं. शिल्पा का यह स्टाइलिश लुक देखते ही बन रहा है. शिल्पा का नया लुक सुपर डांसर चैप्टर 4 के नए एपिसोड के लिए है.

Raj Kundra की गिरफ्तारी के बाद पहली बार Shilpa Shetty दिखी पुराने अंदाज में, शेयर कर दी ऐसी तस्वीर
शिल्पा शेट्टी (Image Credit: Instagram)

अश्लील फिल्मों के मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा (Raj Kundra) एक तरफ जहां जेल में हैं. वही उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपनी लाइफ को पटरी पर लाने की कोशिश कर रही हैं. शिल्पा ने हाल ही में अपने शो सुपर डांसर चैप्टर 4 की शूटिंग कर दी है. जिसमे वो एक बार फिर बतौर जज नजर आ रही हैं. हाल ही में सोशल मीडिया शिल्पा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें शिल्पा इमोशनल होती दिखाई दी. तो वहीं फैंस का भी शिल्पा को भरपूर सपोर्ट मिल रहा है.

तो वहीं शिल्पा ने सोशल मीडिया के सहारे भी कई बार अपनी भावनाएं प्रकट की. शिल्पा ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर कर बताया कि कैसे वह इस मुश्किल वक्त में खुद को पॉजिटिव रख रही हैं. ऐसे में शिल्पा ने अब सोशल मीडिया पर एक नई तस्वीर शेयर की हैं. जिसमें वो येलो एंड गोल्डन कलर की साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं. शिल्पा का यह स्टाइलिश लुक देखते ही बन रहा है. शिल्पा का नया लुक सुपर डांसर चैप्टर 4 के नए एपिसोड के लिए है.

वैसे शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने भी दर्शकों का इंटरटेन करने के लिए बिग बॉस ओटीटी में एंट्री की है. जहां वह पिछले तीन हफ्तों से दर्शकों को एंटरटेन कर रही हैं. दरअसल राज की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा ने 3 हफ्ते की दूरी बना ली थी. लेकिन अब उन्होंने एक बार फिर शूटिंग शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2021 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).