शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर नौकरानी ने लगाया Kiss करने का आरोप, एक्ट्रेस ने पति को पीटते हुए शेयर किया ये Comedy Video
लॉकडाउन का असर बीते कुछ समय में पूरे देशवासियों पर पड़ा है और इस मुश्किल दौर में भी लोग हिम्मत से काम लेते हुए आगे बढ़ रहे हैं. कोरोना के चलते लोग घर पर हैं और तरह-तरह की चीजें करके अपना समय बिता रहे हैं.
लॉकडाउन (Lockdown) का असर बीते कुछ समय में पूरे देशवासियों पर पड़ा है और इस मुश्किल दौर में भी लोग हिम्मत से काम लेते हुए आगे बढ़ रहे हैं. कोरोना (Corona) के चलते लोग घर पर हैं और तरह-तरह की चीजें करके अपना समय बिता रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस दौरान कई सारे मजेदार टिकटोक वीडियोज (TikTok Videos) वायरल होते आए हैं जो लोगों का भी खूब मनोरंजन कर रहे हैं. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने सोशल मीडिया पर अपना एक बेहद ही फनी टिकटोक वीडियो पोस्ट किया है जिसे देखकर हर कोई हंस रहा है.
शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर अपना ये टिकटोक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें देखा गया कि शिल्पा की हाउस हेल्प उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) पर उन्हें किस करने का आरोप लगाती हैं. इसके बाद शिल्पा अपने पति को पीटने लगती हैं.
शिल्पा ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "नजर हटी, दुर्घटना घटी, सच्चाई पता चलने पर, पिट गए हमारे पति. राज कुंद्रा, अपने आप को एंटरटेन करने के लिए ये सब करते थे. मिड-वीक में कुछ राहत."
इस कॉमेडी वीडियो को इंटरनेट पर 12 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और लोगों को ये काफी पसंद भी आ रहा है. शिल्पा इसी तरह से घर पर अपना मजेदार टिकटोक वीडियोज बनाकर अपने फैंस के लिए पोस्ट करती रहती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

