बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी ने दिखाया अपना हॉट अवतार, मालदीव में पति संग मना रही हैं छुट्टियां, देखें Video

शिल्पा शेट्टी को उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता हैं. उनकी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं. इन दिनों वह मालदीव में अपने पति राज कुंद्रा संग छुट्टियां मना रही हैं.

शिल्पा शेट्टी ने दिखाया अपना हॉट अवतार, मालदीव में पति संग मना रही हैं छुट्टियां, देखें Video
शिल्पा शेट्टी (Photo Credits: Instagram)

शिल्पा शेट्टी को उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता हैं. उनकी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं. इन दिनों वह मालदीव में अपने पति राज कुंद्रा संग छुट्टियां मना रही हैं. शिल्पा ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में उनका हॉट अवतार देखा जा सकता है. तस्वीरें देखकर साफ पता लग रहा है कि शिल्पा अपनी छुट्टियां पूरी तरह एन्जॉय कर रही हैं. तस्वीरों में शिल्पा अपना हॉट फिगर फ्लॉन्‍ट करती हुई नजर आ रही हैं. तस्वीरों के अलावा शिल्पा ने एक वीडियो भी शेयर किया है.

शिल्पा ने तस्वीरों को कैप्शन देते हुए लिखा है कि, "मेरा बस चले तो मैं हमेशा के लिए मालदीव में बस जाऊं." एक नजर डालिए शिल्पा की इन हॉट तस्वीरों पर :-

यह भी पढ़ें:-  ऑस्ट्रेलिया: शिल्पा शेट्टी को करना पड़ा नस्लभेदी टिप्पणी का सामना, एयरपोर्ट पर हुई बदतमीजी

कुछ दिन पहले शिल्पा ने कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी. तस्वीरों में देखा जा सकता था कि शिल्पा शेट्टी साईं बाबा के दर्शन करने के लिए शिरडी पहुंची थी.

बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने इन दिनों बड़े पर्दे से दूरी बना रखी हैं. वह आजकल रियलिटी शोज जज करती हुई नजर आती हैं. जल्द ही वह 'सुपर डांसर चैप्टर 3' को जज करती हुई नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2018 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).