बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बीच हुई लड़ाई, नारद बन बेटे वियान ने शुरू करवाया महाभारत (Video)

शिल्पा ने एक बेहद मस्ती भरा वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में उनके बेटे वियान नारायण बन शिल्पा और राज कुंद्रा के बीच झगड़ा लगाते दिखाई दे रहे हैं.

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बीच हुई लड़ाई, नारद बन बेटे वियान ने शुरू करवाया महाभारत (Video)
शिल्पा शेट्टी की महाभारत (Image Credit: Instagram)

कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन (Lockdown) में सितारें अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं. सेलेब्स लगातार अपने वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी अपने योगा, मस्ती और टिक टॉक वीडियो के जरिये सभी से जुड़ी हुई हैं. शिल्पा शेट्टी आए दिन अपने नए नए वीडियोज और फोटो शेयर करती रहती हैं. लेकिन अब शिल्पा ने एक बेहद मस्ती भरा वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में उनके बेटे वियान नारद बन शिल्पा और राज कुंद्रा के बीच झगड़ा लगाते दिखाई दे रहे हैं. जिसके बाद घर में महाभारत शुरू हो जाती है. शिल्पा का ये वीडियो बेहद ही फनी और इंटरटेनिंग है. इसके साथ ही इस वीडियो में जमकर स्पेशल इफेक्ट्स का भी इस्तेमाल किया गया है.

इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा कि डैडी जी और मम्मी जी के बीच जंग छेड़ कर हमारे बेटे जी ने संडे का फंडा बना दिया. हमारी मॉडर्न डे की महाभारत, मॉडर्न डे की प्रॉब्लम वो भी मॉडर्न डे शस्त्र के साथ. कैसा लगा ये युद्ध आपको?

आपको बता दे कि लॉकडाउन के चलते टीवी पर रामायण और महाभारत जैसे टीवी शोज को दोबारा वापसी हुई है. जिन्हें दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. इसी के चलते दोनों शोज की जबरदस्त टीआरपी देखी जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).