बॉलीवुड

Shehnaaz Gill ने 'बुमरो बुमरो' गाने पर कश्मीरी अंदाज में किया धमाकेदार डांस, Viral Video देखकर दीवाने हुए फैंस

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल सोशल मीडिया पर अपने शानदार अंदाज से लोगों का काफी ध्यान आकर्षित करती हुई नजर आ रही हैं. शहनाज ने अब इंटरनेट पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो कश्मीर की वादियों में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा के हिट सॉन्ग 'बुमरो बुमरो' पर बेहद ही प्यारभरे अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं.

Shehnaaz Gill ने 'बुमरो बुमरो' गाने पर कश्मीरी अंदाज में किया धमाकेदार डांस, Viral Video देखकर दीवाने हुए फैंस
शहनाज गिल (Image Credits: Instagram)

Shehnaaz Gill Dances on Bumro Bumro Song in Kashmir:बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल सोशल मीडिया पर अपने शानदार अंदाज से लोगों का काफी ध्यान आकर्षित करती हुई नजर आ रही हैं. शहनाज ने अब इंटरनेट पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो कश्मीर की वादियों में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा के हिट सॉन्ग 'बुमरो बुमरो' पर बेहद ही प्यारभरे अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी लोग देख रहे हैं और सभी को शहनाज का खूबसूरत अंदाज पसंद आ रहा है.

शहनाज ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "जब कश्मीर हो तो उनकी तरह से करो! धरती पर स्वर्ग के इस लोकेशन पर इस गाने पर डांस करना तो बनता है." सिर्फ इंस्टाग्राम पर शहनाज के इस गाने को 15 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और ये तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो में कश्मीरी गर्ल के अंदाज में सजी हुईं शहनाज बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

ये भी पढ़ें: Shehnaaz Gill ने एयरपोर्ट पर मीडिया फोटोग्राफर को देखकर किया ऐसा इशारा, मजेदार Video इंटरनेट पर हुआ Viral

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

इसी के साथ जिस तरह से वो अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं, ये देखकर लोग भी उनके दीवाने हो चले हैं. बता दें कि शहनाज हाल ही में रैपर बादशाह के साथ अपने एक म्यूजिक वीडियो शूट के लिए कश्मीर पहुंची थी जहां उन्होंने इस गाने को भी शूट किया है.

ये भी पढ़ें: Shehnaaz Gill Photos: कश्मीरी लुक में दिखी शहनाज गिल, खूबसूरती देख घायल हुए फैंस

पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से जानी जानेवाली शहनाज गिल इस वीडियो में कश्मीर की कली बनती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो को देखकर ये भी पता चलता है कि एक्ट्रेस ने अपने कश्मीर ट्रिप के दौरान काफी एन्जॉय किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2021 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).