Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: 'किसी का भाई किसी की जान' के Billi Billi गाने की शूटिंग के दौरान Raghav Juyal संग Shehnaaz Gill और जस्सी गिल ने की खूब मस्ती (Watch Video)
बीटीएस वीडियो में शहनाज गिल और जस्सी गिल को फोरग्राउंड में घूमते हुए दिखाया गया है, जबकि बैकग्राउंड में फिल्म का लोकप्रिय गाना बिल्ली बिल्ली प्ले हो रहा है. वीडियो में राघव जुयाल को भी इस मस्ती में शामिल होते देखा जा सकता है
Raghav Juyal And Shehnaaz Gill: सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर ने रिलीज होने के बाद से ही पूरे देश में हलचल मचा दी है. हर तरफ फैन्स फिल्म के ट्रेलर की ही चर्चा करते दिख रहें है. अब फिल्म की रिलीज के लिए लोगों की एक्साइटमेंट को डबल करते हुए फिल्म के मेकर्स ने 'किसी का भाई किसी की जान' कास्ट के मजेदार पलों को कैप्चर करते हुए एक बिहाइंड द सीन वीडियो जारी किया है. वीडियो में राघव जुयाल के साथ शहनाज गिल और जस्सी गिल को दिखाया गया है और दिखाया गया है कि कैसे वो 'बिल्ली बिल्ली' गाने की शूटिंग के दौरान मस्ती कर रहे हैं. Salman Khan स्टारर Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan ट्रेलर को मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज, 24 घंटे के भीतर रच दिया इतिहास (Watch Video)
बीटीएस वीडियो में शहनाज गिल और जस्सी गिल को फोरग्राउंड में घूमते हुए दिखाया गया है, जबकि बैकग्राउंड में फिल्म का लोकप्रिय गाना बिल्ली बिल्ली प्ले हो रहा है. वीडियो में राघव जुयाल को भी इस मस्ती में शामिल होते देखा जा सकता है और ऐसा लगता है कि मानों तीनों शूटिंग के बीच ब्रेक को खूब एंजॉय कर रहें है. देखें वीडियो:
View this post on Instagram
सलमान खान प्रोडक्शन की किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं. फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं. साथ ही सलमान खान की फिल्म के भी सारे एलिमेंट मौजूद है जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस. ये फिल्म इस ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. Salman Khan के खिलाफ पत्रकार से मारपीट करने का मामला हुआ खारिज, बॉम्बे हाई कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए कह दी बड़ी बात
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2023 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

