फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे शांतनु माहेश्वरी?
फिल्म 'गंगूबाई काठियावाडी' पोस्टर रिलीज के बाद से ही मीडिया में सुर्खिया बटौर रहीं हैं. ऐसे में खबर आ रही हैं कि इस फिल्म में भंसाली ने टीवी स्टार शांतनु माहेश्वरी को आलिया के ऑपोजिट गंगूबाई के पति के किरदार के लिए रोल ऑफर दिया हैं.
फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' (Bajirao Mastani), 'राम-लीला' (Ram-Leela), 'पद्मावत' (Padmaavat) जैसी ब्लॉकब्लास्टर हिट देने के बाद फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ फिल्म 'गंगूबाई काठियावाडी' (Gangubai Kathiawadi) एक अलग कहानी लेकर बड़े परदे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. फिल्म 'गंगूबाई काठियावाडी' पोस्टर रिलीज के बाद से ही मीडिया में सुर्खिया बटौर रहीं हैं. ऐसे में खबर आ रही हैं कि इस फिल्म में भंसाली ने टीवी एक्टर शांतनु माहेश्वरी (Shantanu Maheshwari) को आलिया के ऑपोजिट गंगूबाई के पति के किरदार के लिए रोल ऑफर दिया हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, टीवी स्टार और डांसिंग के महारथी शांतनु माहेश्वरी को संजय लीला भंसाली की टीम से आलिया भट्ट के पति के किरदार के लिए कॉल किया गया था. शांतनु को इस फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई हैं. हालांकि प्रोडक्शन हाउस की तरफ से अभी तक इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं मिली हैं. लेकिन ख़बरों की माने तो इस फिल्म में शांतनु को कास्ट किया हैं. यह भी पढ़े: Lockdown: आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग दोबारा होगी शुरू! सामने आई ये अहम जानकारी
बता दें कि, इस फिल्म में अजय देवगन भी अहम किरदार में नजर आनेवाले हैं. वहीं खबर यह भी हैं की कैटरीना कैफ इस फिल्म में स्पेशल सॉन्ग में नजर आनेवाली हैं. इस फिल्म की कहानी किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' पर आधारित है. फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन के चलते रोक दी गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2020 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

