बॉलीवुड

'हेल्प एज इंडिया' NGO से जुड़ी शमिता शेट्टी, सरकार से की बुजुर्गों के पेंशन बढ़ाने की मांग

हेल्प एज इंडिया नामक एक एनजीओ से जुड़ी शमिता शेट्टी ने सरकार से बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने आगे कहा कि लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि बड़ों का आदर करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है.कई बार वे उन्हें घर से बाहर भी निकाल देते हैं, उन्हें बहुत ज्यादा काम कराते हैं, उन्हें वृद्धाश्रम भेज देते हैं और उन्हें खुद पर बोझ समझते हैं.

'हेल्प एज इंडिया' NGO से जुड़ी शमिता शेट्टी, सरकार से की बुजुर्गों के पेंशन बढ़ाने की मांग
शमिता शेट्टी (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: हेल्प एज इंडिया (Help Age India) नामक एक एनजीओ से जुड़ी शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने सरकार से बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने आगे कहा कि लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि बड़ों का आदर करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है.

मुंबई में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की संध्या पर एक वॉकथॉन का शुभारंभ करने के दौरान शमिता ने मीडिया से कहा मेरा मानना है कि बुजुर्गो को भी समर्थन मिलना चाहिए, खासकर उनके अपने परिवारों से, क्योंकि अक्सर हमने देखा है कि कई बेटियां, बेटे, बहुएं और दामाद अपने माता-पिता व सास-ससूर का अनादर करते हैं.

यह भी पढ़ें : शमिता शेट्टी को जीजा राज कुंद्रा संग पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम करके आया मजा, एक्ट्रेस ने कही यह बात

कई बार वे उन्हें घर से बाहर भी निकाल देते हैं, उन्हें बहुत ज्यादा काम कराते हैं, उन्हें वृद्धाश्रम भेज देते हैं और उन्हें खुद पर बोझ समझते हैं.

 

View this post on Instagram

 

🧚‍♀️❤️ Outfit by @whysobluelove Styled by @shrushti_216

A post shared by Shamita Shetty (@shamitashetty_official) on

उन्होंने कहा, "उन्हें यह समझने की जरूरत है कि बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए भी कानून बनाए गए हैं और उन्हें अपनी हद नहीं लांघनी चाहिए. मुझे लगता है कि हमारी संस्कृति ने हमें बुजुर्गो का आदर करना सिखाया है, लेकिन कहीं न कहीं हम पश्चिमी सभ्यता का अनुकरण करने लगे हैं. हमें हमारी संस्कृति की जड़ों की ओर लौटने की जरूरत है."

बुजुर्गो को सरकार से मिलने वाली धनराशि के बारे में अपने विचारों को साझा करते हुए शमिता ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें इस समय जितनी धनराशि मिल रही है, उन्हें उससे अधिक पैसा मिलना चाहिए."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2019 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).