बॉलीवुड

40 साल की उम्र पार करने के बाद भी बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां हैं अविवाहित, Sushmita Sen से लेकर Tabu व अन्य नाम हैं शामिल

बॉलीवुड में लंबे वक्त से ही देर से शादी करने का चलन रहा है. उसके पीछे कारण भी रहे हैं, क्योंकि पहले के समय में एक्ट्रेस का शादी करना और उसका फिल्मी सफर खत्म होना था. पर अब इंडस्ट्री में कई बदलाव देखने मिले हैं.

40 साल की उम्र पार करने के बाद भी बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां हैं अविवाहित, Sushmita Sen से लेकर Tabu व अन्य नाम हैं शामिल
सुष्मिता सेन, तब्बू, अमीषा पटेल (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड में लंबे वक्त से ही देर से शादी करने का चलन रहा है. उसके पीछे कारण भी रहे हैं, क्योंकि पहले के समय में एक्ट्रेस का शादी करना और उसका फिल्मी सफर खत्म होना था. पर अब इंडस्ट्री में कई बदलाव देखने मिले हैं. ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) से लेकर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) जैसी एक्ट्रेस शादी के बाद भी फिल्में कर रही हैं और काफी एक्टिव हैं. पर वहीं कुछ नाम ऐसे भी हैं, जिन्होंने लगभग आधी से भी ज्यादा उम्र  यानी 40 साल का आंकड़ा पार कर लिया है फिर भी शादी नहीं की है. उनके अंदर कहीं न कहीं डर रहा है रिश्ते टूटने का या जिसे वो पसंद करती थीं वो किसी और का हो गया.

Bipasha Basu से लेकर Alia Bhatt व अन्य अभिनेत्रियों ने इस साल दी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज!

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों ललित मोदी के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में ललित ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के साथ तस्वीरें शेयर की थी और कहा था कि भगवान ने चाहा तो शादी भी हो जाएगी. देखा जाए तो ललित से पहले सुष्मिता और भी लोगों के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि कई बार तो उनकी शादी भी होते होते रह गई. पर वे मानती हैं जो होता है सब अच्छे के लिए होता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

तब्बू 

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा तब्बू (Tabu) बॉलीवुड में आज भी काफी एक्टिव हैं. पर 51 साल की उम्र गुजार देने के बाद भी वे शादी के बंधन में नहीं बंधी हैं. खबरों की माने तो तब्बू अजय देवगन को चाहती थीं, पर उनकी शादी काजोल के साथ हो गई. जिसके बाद उन्होंने निश्चित किया कि वे कभी शादी ही नहीं करेंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tabu (@tabutiful)

शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) एक्ट्रेस शि्ल्पा शेटी की बहन है. वे बिग बॉस में भी नजर आ चुकी है. बिग बॉस के घर में राकेश बापट के साथ उनकी नजदीकियां बनते सब ने देखी थी. ऐसी भी खबरें थी कि वे राकेश के शाद विवाह करने वाली हैं. पर अब यह कपल अलग हो गया है. इसकी जानकारी खुद शमिता शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर की थी. शमिता 43 साल की हो गई हैं और अभी भी कुंवारी हैं.

अमीषा पटेल

गदर, कहो न प्यार है और भूल भुलैया जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) आज भी सिंगल हैं. जिंदगी के 46 साल पूरे करने के बाद भी उन्हें ऐसा कोई इंसान नहीं मिला जिस पर वे यकीन कर सकें और शादी कर सकें.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9)

तनीषा मुखर्जी

टैंगो चार्ली जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) काजोल की बहन है. इन दिनों फिल्मों से दूरी बनाए हैं और 44 साल की हो जाने के बाद भी अविवाहित हैं. उनका भी अमीषा की तरह हाल है, उन्हें भी कोई ऐसा नहीं मिला जिससे वे शादी कर सकें.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tanishaa Mukerji (@tanishaamukerji)

Akshay Kumar और Parineeti Chopra फिल्म 'कैप्सूल गिल' के लिए आए साथ, जसवंत गिल के जीवन पर बेस्ड है फिल्म

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2022 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).