बॉलीवुड

तेलुगू हिट फिल्म 'जर्सी' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे शाहिद कपूर, गौथम तिन्नानॉरी करेंगे फिल्म का निर्देशन

'कबीर सिंह' की सफलता का लुत्फ उठा रहे बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को अब तेलुगू फिल्म 'जर्सी' के हिंदी रीमेक में कास्ट किया गया है. यह फिल्म साल 2020 में रिलीज होगी. इसके हिंदी वर्जन का निर्देशन मूल फिल्म के निर्देशक गौथम तिन्नानॉरी ही करेंगे.

तेलुगू हिट फिल्म 'जर्सी' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे शाहिद कपूर, गौथम तिन्नानॉरी करेंगे फिल्म का निर्देशन
शाहिद कपूर (Photo Credits: IANS)

मुंबई: 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) की सफलता का लुत्फ उठा रहे बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को अब तेलुगू फिल्म 'जर्सी' के हिंदी रीमेक में कास्ट किया गया है. यह फिल्म साल 2020 में रिलीज होगी. इसके हिंदी वर्जन का निर्देशन मूल फिल्म के निर्देशक गौथम तिन्नानॉरी (Gowtam Tinnanuri) ही करेंगे.

फिल्म में शाहिद को लिए जाने पर गौथम ने कहा, "मैं अपनी फिल्म 'जर्सी' के हिदी रीमेक और इसे राष्ट्रीय स्तर पर दर्शकों के सामने लाने के लिए काफी उत्सुक हूं और हिंदी दर्शकों के लिए मूल फिल्म के वास्तविक जादू को पुन: जीवंत करने के लिए शाहिद कपूर से बेहतर कोई नहीं हो सकता है."

यह भी पढ़ें : शाहिद की एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर ने अब कबीर सिंह पर दिया ये जवाब, कहा- ऐसे किरदार पर भरोसा नहीं

'जर्सी' के तेलुगू वर्जन में मुख्य किरदार का नाम अर्जुन है. इस किरदार को नानी ने निभाया था. इसमें भारतीय क्रिकेट में अपनी जगह बनाने को लेकर किए गए किरदार के संघर्ष को दिखाया गया है. 'जर्सी' के हिंदी रीमेक को अल्लु अरविंद, अमन गिल, दिल राजू प्रोड्यूस करेंगे. फिल्म 28 अगस्त 2020 को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2019 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).