शाहिद कपूर ने अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर किया खुलासा, कही यह बात
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने कहा कि वह कपड़ों का चुनाव मूड के आधार पर करते हैं. शाहिद अपने बेहतरीन फैशन सेंस (Fashion Sense) के लिए जाने जाते हैं.
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने कहा कि वह कपड़ों का चुनाव मूड के आधार पर करते हैं. शाहिद अपने बेहतरीन फैशन सेंस (Fashion Sense) के लिए जाने जाते हैं. इस बारे में शाहिद ने मीडिया से कहा, "मेरे परिधान मेरे मूड पर निर्भत होते हैं. मुझे उम्मीद है कि करियर की शुरुआत से लेकर अब तक मेरा फैशन सेंस विकसित हुआ है.
शुरू में मैंने सभी गलतियां कीं थीं और जब आप ऐसा करते हैं तो यहां से आप केवल सुधरते ही हैं." उन्होंने कहा, "मैं समय के साथ खुद को व्यक्त करना सीखता हूं कि मैं मैं कौन हूं और मैं अपने मूड के आधार पर कपड़े पहनता हूं."
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: शाहिद कपूर और पत्नी मीरा कपूर पहुंचे गौरी खान के स्टोर, दोनों ने की जमकर मस्ती
शाहिद गुरुवार को वानी कपूर के साथ-साथ मार्क्स एंड स्पेंसर के स्प्रिंग-समर संकलन के लॉन्च के लिए रैंप पर वॉक करते नजर आए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2019 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

