शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बने जॉम्बी हॉरर सीरीज बेताल का पहला लुक आया सामने, विनीत कुमार और अहाना कुमरा का दिखा दम
पिछले साल ही खबर आई थी शाहरुख खान के प्रोडक्शन में एक जॉम्बी हॉरर सीरीज बन रही है. जिसका नाम बेताल रखा गया है. ऐसे में अब इसका पहला लुक सामने आया जो लोगों में उत्सुकता जगाने के लिए काफी है.
एक लम्बे समय से चर्चा में रही शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की वेब सीरीज बेताल (Betaal) का पहला लुक अब सामने आ चुका है. जिसमें विनीत कुमार सिंह और अहाना कुमारा का दम देखने को मिल रहा है. दरअसल फैन्स शाहरुख खान से फिल्मों में वापसी की आस लगाए बैठे हैं. फिल्म जीरो के बाद से ही किंग खान को बॉक्स ऑफिस पर नहीं देखा गया है. ऐसे में पिछले साल ही खबर आई थी शाहरुख खान के प्रोडक्शन में एक जॉम्बी हॉरर सीरीज बन रही है. जिसका नाम बेताल रखा गया है. ऐसे में अब इसका पहला लुक सामने आया जो लोगों में उत्सुकता जगाने के लिए काफी है.
इस पोस्टर में विनीत कुमार और अहाना कुमरा संग 2 लोग और दिखाई दे रहे हैं. ये सब एक बाथरूम में खड़े होकर मानों किसी अजीब चीज को देखकर हैरान हैं. विनीत जहां सबसे आगे हैं वहीं अहाना थोड़ी इरिटेट अलग रही हैं. 24 मई से इस वेब सीरीज को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकेगा.
Here's 1st look of #Betaal, our upcoming horror-thriller web series, starring @ItsViineetKumar, @AahanaKumra & directed by #PatrickGraham, @iamnm. Produced by @RedChilliesEnt @gaurikhan @_GauravVerma, it premieres May 24 on @NetflixIndia@iamsrk @VenkyMysore @blumhouse #SKGlobal pic.twitter.com/nP0aKt0Ryk
— Red Chillies Entertainment (@RedChilliesEnt) May 5, 2020
इस बेताल की कहानी को पैट्रिक ग्राहम ने लिखा है जबकि निखिल महाजन के साथ इसे को डायरेक्ट भी किया है. आपको बता दे कि पैट्रिक ने इससे पहले राधिका आप्टे की वेब सीरिज गोउल को भी डायरेक्ट किया था. जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 01:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

