दिवाली से पहले सामने आया Shah Rukh Khan का एड, सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल
2 नवंबर को धनतेरस है और इसी दिन शाहरुख खान का जन्मदिन भी है. लेकिन आर्यन की गिरफ्तारी के चलते परिवार काफी दुखी है.
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपने बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की गिरफ्तारी के चलते परेशान चल रहें हैं. हालांकि शाहरुख की तरह उनके फैंस भी जल्द से जल्द आर्यन की रिहाई की प्रार्थना कर रहें हैं. जब से आर्यन गिरफ्तार हुए हैं तभी से शाहरुख ने अपनी फिल्मों की शूटिंग रोक रखी है. ऐसे में अब शाहरुख खान का एक नया एड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल शाहरुख का ये एड एक चॉकलेट कंपनी का है. जिसमें वो सभी लोगों से इस दिवाली छोटे कारोबारियों से खरीदारी की अपील कर रहें हैं. हाल ही में सामने आए इस एड को लेकर काफी अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है. हालांकि शाहरुख ने ये एड कब शूट किया है ये साफ नहीं है. लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी काफी धूम देखने को मिल रही है.
इस एड की बिहाइंड तस्वीरें भी सामने आई है. जिसमें शाहरुख अपने को आर्टिस्ट के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहें हैं.
View this post on Instagram
वेल आपको बता दे कि आर्यन खान की जमानत याचिका पर आज फिर सुनवाई होनी है. बॉम्बे हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई में आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है. आर्यन सहित बाकी आरोपियों के वकील पहले ही अपना पक्ष रख चुके हैं. जबकि वहीं एनसीबी की तरफ से कोर्ट में जमानत के खिलाफ पक्ष रखा जाएगा. ऐसे में हो सकता है कोर्ट आज अपना फैसला भी दे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2021 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

