बॉलीवुड

Shah Rukh Khan Upcoming Movie: शाहरुख खान मार्च-अप्रैल के बीच अपनी अगली फिल्म की शूटिंग करेंगी शुरु, खुद की उम्र के हिसाब से होगा किंग खान का किरदार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी हालिया रिलीज 'डंकी' की सफलता का आनंद ले रहे हैं. लेकिन फैंस के लिए खुशखबरी यहीं खत्म नहीं होती, एक हालिया इंटरव्यू में किंग खान ने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में बड़ा खुलासा किया है.

Shah Rukh Khan Upcoming Movie: शाहरुख खान मार्च-अप्रैल के बीच अपनी अगली फिल्म की शूटिंग करेंगी शुरु, खुद की उम्र के हिसाब से होगा किंग खान का किरदार
@MirzaFaisal4SRK (Photo Credits: Twitter)

Shah Rukh Khan Upcoming Movie: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी हालिया रिलीज 'डंकी' की सफलता का आनंद ले रहे हैं. लेकिन फैंस के लिए खुशखबरी यहीं खत्म नहीं होती, एक हालिया इंटरव्यू में किंग खान ने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में बड़ा खुलासा किया है. शाहरुख ने बताया कि वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग मार्च-अप्रैल 2024 में शुरू करने की तैयारी में हैं, यानी वह अगले 12-15 महीनों के भीतर ही बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करेंगे.  Dunki Review: बेजान ह्यूमर राजकुमार हिरानी की 'डंकी' पर पड़ा भारी, फिल्म के अनछुए मुद्दे और शाहरुख खान की शानदार अदाकारी ने बचाई लाज!

इस फिल्म के बारे में सबसे खास बात यह है कि इसमें शाहरुख का किरदार उम्र के हिसाब से होगा. हालांकि फिल्म में वह मुख्य किरदार निभाएंगे, मगर उनकी भूमिका उनके वास्तविक उम्र के करीब ही रहेगी. इस बात ने फैंस को और भी उत्साहित कर दिया है, क्योंकि वह शाहरुख को ऐसे किरदारों में देखने के लिए बेताब हैं जो उनके वास्तविक अनुभवों और उम्र को दर्शाते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

फिलहाल फिल्म के निर्माता और निर्देशक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सिर्फ शाहरुख खान के नाम से ही दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है. 'डंकी' की सफलता के बाद शाहरुख की बड़े पर्दे पर वापसी और किरदार के बारे में ये खुलासा निश्चित रूप से बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन गया है. अब हर किसी की निगाहें इस अनटाइटल्ड फिल्म पर टिकी हुई हैं, जिसमें बॉलीवुड के बादशाह एक नए अवतार में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2023 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).