बॉलीवुड

संजय लीला भंसाली के अगले प्रोजेक्ट में नजर आएंगे शाहरुख खान? ये होगा फिल्म का नाम

फिल्म 'जीरो' की असफलता के बाद शाहरुख खान अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं. खबरों की माने तो किंग खान इन दिनों कई स्क्रिप्ट्स पढ़ रहे हैं लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं ले पाए हैं.

संजय लीला भंसाली के अगले प्रोजेक्ट में नजर आएंगे शाहरुख खान? ये होगा फिल्म का नाम
शाहरुख खान (Photo Credits: Twitter)

फिल्म 'जीरो' (Zero) की असफलता के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं. खबरों की माने तो किंग खान इन दिनों कई स्क्रिप्ट्स पढ़ रहे हैं लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं ले पाए हैं. अब एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान को संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के अगले प्रोजेक्ट 'इजहार' (Izhaar) में देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली इस फिल्म को डायरेक्ट नहीं करेंगे बल्कि वह रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर इसका निर्माण करेंगे.

ऐसा भी कहा जा रहा है कि फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए किसी बड़े निर्देशक को साइन किया जा सकता है. जाहिर सी बात है कि किंग खान के फैन्स इस खबर को सुनकर उत्साहित तो जरुर होंगे. अब देखना होगा कि अगर ये खबर सच साबित होती है तो किंग खान और भंसाली मिलकर बड़े पर्दे पर क्या प्रस्तुत करते हैं.

यह भी पढ़ें:- सलमान खान की फिल्म 'भारत' का ट्रेलर हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बांधे भाईजान की तारीफों के पुल

आपको बता दें कि फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान के अलावा कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा जैसी अभिनेत्रियां भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था. फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था. 'जीरो' बॉक्स ऑफिस पर भी खास प्रदर्शन करने में असफल हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2019 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).