सलमान खान की फिल्म 'भारत' का ट्रेलर हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बांधे भाईजान की तारीफों के पुल
सलमान खान (Salman Khan) के फैन्स के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा है. आज भाईजान की फिल्म 'भारत' (Bharat) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया.
सलमान खान (Salman Khan) के फैन्स के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा है. आज भाईजान की फिल्म 'भारत' (Bharat) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया. ट्रेलर में सलमान खान के अलग-अलग अवतार देखने को मिले. सोशल मीडिया पर हर तरफ 'भारत' के ट्रेलर की ही चर्चा हो रही है. सलमान के फैन्स को फिल्म का ट्रेलर बेहद ही पसंद आया है. बॉलीवुड सितारों को भी सलमान खान के अभिनय ने काफी प्रभावित किया है. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया और सलमान की तारीफों के पुल बांधे.
किंग खान ने अपने ट्वीट में लिखा कि, "क्या बात है..बहुत खूब." इसके बाद सलमान ने शाहरुख के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि, "शुक्रिया शाहरुख...पिक्चर अभी बाकी है." इसके अलावा अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने भी सलमान की फिल्म के बारे में ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि, "भारत के सफर को 'भारत' के साथ दोबारा जिए."
Kya baat hai bhai!! Bahut Khoob. https://t.co/0t8hQoUSbJ
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 22, 2019
यह भी पढ़ें:- Bharat Trailer: सलमान खान लेकर आए हैं मिडिल क्लास बूढ़े की कहानी, देखें वीडियो
Thank You Shahrukh - picture abhi baaki hai... https://t.co/Q0Yc4SpmLq
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 22, 2019
फिल्म 'भारत' के ट्रेलर में कैटरीना कैफ का देसी अंदाज देखने को मिला. वह हमेशा की तरह इस बार भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इसके अलावा सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ भी फिल्म में अहम रोल निभाते हुए दिखेंगे. हालांकि, फिल्म के ट्रेलर में तब्बू की झलक देखने को नहीं मिली. फिल्म 'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है और यह फिल्म 5 जून को ईद के अवसर पर रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2019 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

