बॉलीवुड

Bharat Trailer: सलमान खान लेकर आए हैं मिडिल क्लास बूढ़े की कहानी, देखें वीडियो

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है और फैन्स को खूब पसंद आ रहा है

Bharat Trailer: सलमान खान लेकर आए हैं मिडिल क्लास बूढ़े की कहानी, देखें वीडियो
सलमान खान की फिल्म 'भारत' का ट्रेलर (Photo Credits: Youtube )

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का  ट्रेलर काफी शानदार है और फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. फिल्म में सलमान खान दमदार डायलॉग्स बोलते हुए नजर आ रहे हैं. वह खुद को एक मिडिल क्लास बूढ़ा बोल रहे है. साथ ही वह यह भी बता रहे हैं कि उनकी कहानी बेहद ही रोचक है. ट्रेलर में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का देसी अंदाज भी देखने को मिल रहा है.

सलमान खान ने फिल्म 'भारत' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि, "एक आदमी और देश का साथ  में सफर.. भारत का ट्रेलर अब रिलीज कर दिया गया है." एक नजर डालिए भाईजान की इस फिल्म के शानदार ट्रेलर पर:-

यह भी पढ़ें:- दिशा पटानी पर मेहरबान हुए सलमान खान, भारत के बाद दिया ये बड़ी फिल्म का ऑफर?

आपको बता दें कि फिल्म 'भारत' में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर आर तब्बू जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे. यह फिल्म साउथ कोरियन फिल्म 'ओड टू माय फादर' की रीमेक है. फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है. अली सलमान और कैटरीना के साथ फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में  भी काम कर चुकें हैं. फिल्म 'भारत' 5 जून को बड़े पर दस्तक देने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2019 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).